चीन बॉर्डर के पास पहाड़ी का हिस्सा नीचे आया, भूस्खलन से मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

landslide video: नेपाल और चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तवाघाट इलाके में चीन बॉर्डर के पास पहाड़ी का एक हिस्सा नीचे आ गया। जिससे भीषण भूस्खलन हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बड़ा पहाड़ी हिस्सा तेजी से दरककर नदी में समा जाता है। इस दौरान पूरी सड़क को जाम कर देता है और चारों ओर धूल का गुबार फैल जाता है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन उस समय हुआ जब तवाघाट इलाके में राष्ट्रीय हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था।

Dharchula Tawaghat Pithoragarh hill came down near China border landslide caused chaos watch video

अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा गिर पड़ा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया कि भूस्खलन के कारण तवाघाट.धारचूला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन भूस्खलन के कारण हुए नुकसान को देखते हुए यह कार्य समय ले सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने ​अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट.धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+