उत्तराखंड में राजस्व ग्राम प्रहरियों की मांग हुई पूरी, राज्य सरकार ने 2000 रुपए किया मानदेय
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राजस्व ग्राम प्रहरियों को मिलने वाले मानदेय में भी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। राज्य सरकार अब इन्हें 2000 प्रति माह दिया करेगी। अभी इन्हें 1200 रुपए प्रतिमाह मिल रहे थे। बता दें कि राज्य सरकार ने पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौकीदारों की तरह राजस्व ग्राम प्रहरियों का मानदेय भी बढ़ाने का फैसला किया है।

क्या काम करता है राजस्व ग्राम प्रहरी
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि राजस्व ग्राम प्रहरी का काम लेखपाल और पटवारी के कामों में मदद करने का होता है। इसके अलावा वह मिड डे मील व्यवस्था, ग्राम विकास की योजनाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के कार्यों, पशु टीकाकरण, औषधि वितरण, पशु गणना और कृषि सर्वेक्षण आदि कार्यो में भी हाथ बंटाता है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में राजस्व ग्राम प्रहरी लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। राज्य में मुख्यमंत्री के बदले जाने के बाद उनकी ये मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा PWD के अंतर्गत विधानसभा कर्णप्रयाग के तीन मोटर मार्गों के निर्माण को 1.66 करोड़ रुपये, धारचूला विधानसभा में तीन कार्यों के लिए 20.84 करोड़ रुपये और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में बेतालघाट में बिडारी से पोखरा घाट के नवनिर्माण कार्य के लिए 2.65 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।












Click it and Unblock the Notifications