Uttarakhand news: यहां से चार नए जिलों को बनाने की मांग हुई फिर तेज, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
Uttarakhand news: उत्तराखंड में एक बार फिर नए जिलों की मांग तेज हो गई है। इस बार उत्तरकाशी के बड़कोट से इसको लेकर पहल की गई है। पृथक यमुनोत्री जिला बनाने की मांग को लेकर यमुनोत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति ने गुरुवार को तहसीलदार बड़कोट के माध्यम मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में समिति ने यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत और डीडीहाट को अतिशीघ्र जिला बनाने की मांग की है। मांग पर अमल न करने पर उन्होंने उग्र आंदोलन को चेताया है। बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से चार नए जिलों की मांग चल रही है।
पृथक जिला बनाने की मांग को लेकर "यमुनोत्री जिला बनाओ संघर्ष समिति" ने गुरुवार को तहसीलदार धनीराम डंगवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि बीजेपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश निशंक पोखरियाल के कार्यकाल में जनहित को देखते 4 नए जिलों की घोषणा की थी।
जो करीब 14 साल बीतने के बाद भी धरातल पर नहीं उतरी है। उन्होंने सीएम से जनहित को देखते चारों जिले (यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत व डीडीहाट) को अमलीजामा पहनाने की अपील की है। कहा यदि धामी सरकार यदि जिलों के निर्माण में बिलंब करती है, तो क्षेत्र के युवा अनिश्चितकालीन धरना/प्रदर्शन के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
उत्तराखंड अलग राज्य गठन के बाद से ही यहां नए जिलों की मांग उठने लगी थी, उत्तराखंड साल 2000 में 13 जिलों के साथ अस्तित्व में आया था। 15 अगस्त, 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने चार नए जिलों के निर्माण की घोषणा की। इनमें उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री, पौड़ी में कोटद्वार, अल्मोड़ा में रानीखेत और पिथौरागढ़ में डीडीहाट को नया जिला घोषित किया गया।
लेकिन निशंक के सीएम पद से हटते ही ये मामला ठंडे बस्ते में चला गया। वर्ष 2012 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने नए जिलों की भाजपा सरकार की घोषणा को दरकिनार कर राजस्व परिषद के अंतर्गत पुनर्गठन आयोग बनाकर ये मामला सौंप दिया।
वर्ष 2016 में हरीश रावत ने बतौर सीएम नए जिलों को लेकर कदम बढ़ाए। उन्होंने एक साथ आठ नए जिलों के निर्माण का इरादा जताया। यह बात अलग है कि तब उन्होंने नए जिलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल में इस बात के संकेत दिए हैं कि नये जिलों की मांग पर कदम आगे बढ़ाया जाएगा। इस बीच भाजपा सरकार में रुड़की, रामनगर, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत को जिला बनाए जाने की चर्चा हुई। अब एक बार फिर पुराने चार जिलों को बनाने की मांग तेज होने लगी है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications