8 फरवरी को दिल्ली में बनने जा रही भाजपा की डबल इंजन की सरकार, चुनाव निपटते ही प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात
delhi vidhansabha chunav 2025: भाजपा ने दिल्ली में हुए मतदान के बाद, प्रवासी उत्तराखण्डियों के आशीर्वाद से प्रचंड जीत का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, धामी सरकार के ऐतिहासिक और निर्णायक कामों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।
महेंद्र भट्ट ने दिल्ली चुनाव से आ रहे फीड बैक के आधार पर यह बात कही। जिसको लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि हर उत्तराखंडी राष्ट्रवादी सोच और विकास के सिद्धांतों को हमेशा समर्थन देता आया है। उसपर जिस तरह पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देवभूमि, विकास और विरासत के मूलमंत्र पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले हमारे 23 लाख से अधिक हमारे प्रवासी भाइयों को भाजपा के पक्ष में और अधिक मजबूती से खड़ा किया है। विगत कुछ वर्षों में उत्तराखंड में अनेकों ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए गए हैं। चाहे वह यूसीसी हो, धर्मांतरण या दंगारोधी कानून हो, इसी तरह अवैध धार्मिक कब्जों और लव जिहाद के खिलाफ कार्यवाही के साथ कठोरतम नकल कानून लागू कर युवाओं को नौकरी देने का सार्वकालिक रिकॉर्ड बनाने की बात हो।
राज्य में सुरक्षित, विकसित, समृद्ध घर गांव ने दिल्ली में रहने वाले प्रवासियों के मन में भाजपा के प्रति विश्वास अधिक मजबूत किया है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश से गए सभी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कोशिश रंग लाती दिख रही है। उनकी रैली, रोड शो, बैठकें में जिस तरह का जनसमूह उमड़ा, उसने आप पार्टी द्वारा फैलाई कीचड़ में कमल खिलाने का काम किया है।
पहले प्रचार और अब मतदान के दिन, जिस तरह का उत्साह हमारे प्रवासी क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में देखा गया, वह विगत दो दशकों विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार है। यही वजह है कि दिल्ली की डेढ़ दर्जन से अधिक उत्तराखंडी बहुल विधानसभा सीटों पर जनता ने विकसित राजधानी बनाने किए कमल पर जमकर मुहर लगाई है। हमे पूर्ण विश्वास है कि 8 फरवरी को जब ईवीएम खुलेंगी तो वहां भी भाजपा की डबल इंजन सरकार के पक्ष में जनादेश आएगा।
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications