दिल्ली में उत्तराखंड भाजपा के सीनियर नेताओं की अहम बैठक आज,मंत्रीपद समेत कई अहम मुद्दों पर होगा मंथन
उत्तराखंड भाजपा की आज दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में लोकसभा चुनाव परिणाम, पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के साथ उपचुनावों आदि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक होने जा रही है।
राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी सांसद शिरकत करेंगे। लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद मौजूद रहेंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा उपचुनाव के बीच पहली बार उत्तराखंड भाजपा के सीनियर नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। जिसमें संगठन से लेकर सरकार तक के लोग मौजूद रहेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के नई दिल्ली स्थित आवास में आज उत्तराखंड भाजपा के सीनियर नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ 5 लोकसभा एवम 3 राज्यसभा सांसद सहभागिता करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनावों परिणामों को लेकर चर्चा के अतिरिक्त पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
साथ ही उपचुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के अलावा आने वाले निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों को लेकर भी बैठक में सभी मुद्दों के साथ इन पर भी विचार संभव है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक में प्रदेश के सभी अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
कहा कि चुनावी और सांगठनिक रणनीति बनाने के लिए दिल्ली में आज भाजपा की बैठक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में कैबिनेट विस्तार व दायित्वधारियों पर विचार संभव है। केंद्रीय बजट से राज्य की अपेक्षा के सवाल पर भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसका लाभ हमें इस बार भी मिलने वाला है। चाहे पर्यटन, तीर्थाटन की बात हो या अन्न, सड़क, रेल व रोपवे कनेक्टिविटी की।












Click it and Unblock the Notifications