नेपाल से आये प्रतिनिधि मण्डल ने की धामी सरकार की तारीफ, भाजपा संगठन के काम करने के तरीकों को बारीकी से समझा

मानस खंड को लेकर नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पंपा भुसाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों से हम प्रभावित हैं।

उत्तराखंड की धामी सरकार उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटक स्थलों को मानस खंड कॉरिडोर से जोड़ने का काम कर रही है। मानस खंड को लेकर नेपाल से आए प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पंपा भुसाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों से हम प्रभावित हैं जहां एक और मानस खण्ड कॉरिडोर के बनने से उत्तराखंड मैं रोजगार मिलेगा वही नेपाल की भी आर्थिकी मजबूत होगी क्योंकि मानस खंड सर्किट से नेपाल के भी कई धार्मिक स्थल जोड़े जा रहे हैं।

delegation from Nepal praised pushkar Dhami government understood working methods BJP organization

प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही पम्मा भुसाल ने कहा हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार के कार्यकाल से वह काफी प्रभावित हुए हैं उन्होंने कहा कि वह काफी कुछ सीख कर यहां से जाएंगे और नेपाल में भी इन बातो पर अमल करेंगे। भाजपा को जानो, मिशन के तहत उत्तराखंड आए नेपाली सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। साथ ही मानसखंड सर्किल को नेपाल के मंदिरों के साथ पूरा करने की बात कही। इस दौरान भाजपा संगठन की संरचना एवं कार्यकालापों को बारीकी से समझते हुए उपलब्धियों की जमकर तारीफ की।

नेपाली प्रतिनिधिमंडल के दौरे में दूसरे दिन, बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा एवम लोकवंदन के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ नेपाली प्रतिनिधियों ने पार्टी संगठन के काम करने के तरीकों को बारीकी से समझा। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, कार्यक्रम और सरकार व जनता के साथ संवाद और समन्वय बनाने के तौर तरीकों को जाना और अपने सवालों को साझा किया।

बैठक में नेपाली प्रतिनिधियों ने बताया कि भाजपा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के साथ चर्चा कर जो व्यवहारिक जानकारी हमे हासिल हुई है उसे नेपाल में बैठकर तकनीकी मदद से नही समझा जा सकता था। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल की उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डाक्टर पम्मा भूसाल ने मानसखंड प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, वे नेपाल सरकार से भी बात कर अपने यहां इसी तरह के धार्मिक पर्यटन से जुड़े कामों को आगे बढ़ाकर इस धार्मिक सर्किल को पूरा करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा करने से भारत के साथ नेपाल को बहुत लाभ होगा। दोनो देशों के बीच संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, भारत की तरक्की में ही नेपाल की तरक्की है। उन्होंने कोविड काल के बावजूद भारत के ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बनने को नेपाल के लिए भी फायदेमंद बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+