Dehradun: स्टंट राइडिंग करवाने वाले यूट्यूबर, ब्लॉगर पर पुलिस की नजर, ...तो भरना पड़ेगा 3 लाख तक का जुर्माना
देहरादून में यातायात पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा रेश ड्राईविंग वाहन चलाकर अपने ब्लॉग में इस प्रकार की वीडियो अपलोड करनें वालों पर कडी नजर रखी जा रही है।

देहरादून में अब ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर दून पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ने चेतावनी जारी कर स्पष्ट किया है। स्टंट राइडिंग करवाने वाले यूट्यूबर और ब्लॉगर पर पुलिस की नजर है। पुलिस ने ऐसे यूट्यूबर और ब्लॉगर को चिह्रिनत भी किया है। साथ ही चेतावनी जारी कर 3 लाख रुपए तक की राशि वसूलने का सख्त नियम लागू किया जा रहा है।
पिछले सप्ताह से 10 ब्लॉगरों को चिन्हित किया गया
देहरादून में यातायात पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा रेश ड्राईविंग वाहन चलाकर अपने ब्लॉग में इस प्रकार की वीडियो अपलोड करनें वालों पर कडी नजर रखी जा रही है। यातायात पुलिस की सोशल मीडिया द्वारा पिछले 01 सप्ताह से 10 ब्लॉगरों को चिन्हित किया गया है जिन पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। देहरादून के एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने इस बाबत सभी थानों को निर्देश जारी किए हैें। कहा गया है कि इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित लोगों को 6 महीने के लिए CrPC के तहत शांति बनाए रखने हेतु बंधित किया जाएगा। अगर इस अवधि में रेश ड्राइविंग की विडीओ ब्लॉगर द्वारा कही अपलोड की तो 110 CrPC के तहत 3 लाख तक की राशि वसूली जाएगी।
पुलिस की और से लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा
Recommended Video

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रेश ड्राईविंग की वीडियो का सोशल मीडिया पर प्रसारित करनें से जहां आम-जन में नकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है वहीं दूसरी ओर मार्ग पर वाहनों के इस प्रकार स्टंटबाजी से आमजन के जीवन को संकट उत्पन्न होने की भी प्रबल सम्भावना बनी रहती है। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों में इस प्रकार की स्टंटबाजी से युवा पीढी के मध्य अनुसरण की बढ़ती प्रवृत्ति का युवाओं के मध्य दुष्प्रचार प्रतिदिन बढ रहा है, जो उचित नहीं है। इसके लिए पुलिस की और से लगातार चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications