Dehradun: पलटन बाजार में युवक ने युवती से की अभद्रता,व्यापारियों ने बाजार बंद करवाया,प्रशासन ने दिए ये निर्देश
देहरादून के पलटन बाजार में जूते चप्पलों की दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने एक युवती के साथ अभद्रता कर दी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। आज व्यापारियों व हिंदूवादी संगठनों ने बाजार बंद करवाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की। प्रशासन ने पुलिस को पलटन बाजार में महिला सुरक्षा के साथ ही जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। दून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 सितंबर की बताई गई है।

बीते 7 सितंबर, 2024 को बाज़ार में पीड़िता द्वारा जूते चप्पलों की दुकान में कार्य करने वाले एक लड़के द्वारा उनके साथ अभद्रता किये जाने की सूचना अपने परिजनों को दी गई। जिनके द्वारा इस संबंध में स्थानीय लोगों को बताया गया। कुछ स्थानीय लोग पीड़िता को लेकर कोतवाली पर आए जहां पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त उमेर पुत्र दाऊद निवासी- ग्राम बुडगेरा, कीरतपुर, ज़िला बिजनौर ,उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा कुछ प्रतिक्रियाएं व्यक्त की गई, जिस पर जिलाधिकारी देहरादून व एसएसपी देहरादून के द्वारा सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनो पक्षों की मीटिंग करके उनसे बातचीत की गई।
इस दौरान मुख्य बाजार में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिये दोनो पक्षो द्वारा कुछ सुझाव दिए गए, जिनमे बाज़ार में महिलाओं के लिए अलग से महिला बूथ बनाने, बाज़ारो में महिला सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिस कर्मियों की गश्त लगाने व बाज़ारो में सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाने सम्बन्धित सुझाव दिए गए।
इसके बाद पुलिस द्वारा कर्मचारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति धर्म नहीं होता, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखे और कानून को जो हाथ मे लेगा तो सख्त कार्यवाही होगी।
आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने बताया कि पलटन बाज़ार में दुकान में काम कर रहे कर्मचारी द्वारा दो दिन पहले एक लड़की के साथ अभद्रता की गई थी जिस पर कोतवाली में कंप्लेंन दी गई। व्यापारियों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई कि आरोपी की जमानत हो गई और पलटन बाज़ार में किराए की दुकानों पर ताला लगा कर चाबियां डीएम को देने की बात का संज्ञान में आया। इसके बाद सभी व्यापारियों ने इकट्ठे हो कर बाज़ार बंद करवा कर एसएसपी, डीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications