पति की विधवा बहन की वजह से पत्नी ने अलग होने का लिया निर्णय,जानिए क्या थी समस्या,पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

देहरादून पुलिस की पहल पर पारिवारिक विवाद की वजह से अलग होने की सोच रहे ​पति ​पत्नी का विवाद सुलझ गया है। पुलिस ने दोनों को काउंसलिंग कराया, जिसके बाद दोनों को अपनी गलती का एहसास हुआ। अब दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया है।

dehradun Wife decided to separate because of husband widow sister know what was the problem police solved the matter like this

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित महिला हेल्पलाइन पारिवारिक मतभेदों को दूर कर पति-पत्नी के रिश्तो को टूटने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बताया गया कि महिला हेल्पलाइन देहरादून एक प्रकरण सामने आया। जिसमे पति-पत्नी के बीच पारिवारिक सदस्य को लेकर हुए विवाद सामने आया था।

बताया गया कि विवाहित जोडे की शादी को मात्र 02 वर्ष का समय हुआ था। पत्नी को अपने पति से केवल इस बात की शि​कायत थी की उनके पति की विधवा बहन उनके साथ रहती है और परिजन उसे ज्यादा महत्व देते है। प्रकरण का सज्ञांन लेते हुए नोडल अधिकारी द्वारा दोनों पक्षों की बाते सुनी गयी तथा उन्हें व्यक्तिगत रूप से समझाने का प्रयास किया।

साथ ही उन्हें पारिवारिक रिश्तों और जीवन में आगे बढने के लिये पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य के महत्व को समझाते हुए एक साथ रहने के लियेे प्रेरित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनो पक्षो द्वारा अपनी-अपनी गलती का एहसास करते हुए, भविष्य में एक साथ रहने का फैसला किया गया।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार महिला हेल्पलाइन द्वारा महिलाओ से सम्बन्धित अथवा पारिवारिक विवादों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त होने पर दोनो पक्षो को बुलाकर बार-बार कांउसलिंग की जाती है। जिन प्रकरणों में पाया जाता है कि दोनो पक्षों में छोटी मोटी बातों से मतभेद उत्पन्न हुए हो, उनमें दोनो पक्षो को समझाकर सुलहनामा का प्रयास किया जाता है और ऐसे प्रकरण जिनमें ऐच्छिक ब्यूरो में रखने की आवश्यकता प्रतीत होती है उन प्रकरणों को एच्छिक ब्यूरो के माध्यम से निस्तारित किये जाते है।

महिला हेल्पलाइन देहरादून द्वारा विगत वर्ष 1501 मामलो में से 801 मामलों में काउंसलिंग के माध्यम से 1602 परिवारो के मध्य सुलहनामा कराकर उन्हें पुनः बसाया गया तथा इस वर्ष भी अब तक 42 मामलो में 84 परिवारो के मध्य सुलहनामा कर उन्हे जीवन पथ पर एक साथ आगे बढने हेतु प्रेरित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+