Dehradun: भारी बारिश से जलभराव, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, डीएम को दिए ये निर्देश
सीएम ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए सीएम ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जांच की जाय।
देहरादून में बारिश से जलभराव की समस्या लोगों के लिए मुश्किलें लेकर आई है। शहर के कई इलाकों में बारिश से सड़कों और घरो में पानी भर गया। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस बीच शहर में जलभराव की समस्या और लोगों की परेशानियों को देखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मैदान में उतर गए।

सीएम ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए सीएम ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जांच की जाय और जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।
Recommended Video
मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जलभराव की स्थिति आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पड़ेगी, तो इसकी समुचित व्यवस्था की जाय।












Click it and Unblock the Notifications