Uttarakhand में आसमानी आफत से दोहरी मार, सब्जियां फिर हुई बजट से बाहर, टमाटर ₹200 पार
उत्तराखंड में आसमानी आफत से दोहरी मार लोगों पर पड़ रही है। एक तरफ जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दूसरी तरफ सब्जियों के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
उत्तराखंड में आसमानी आफत से दोहरी मार लोगों पर पड़ रही है। एक तरफ जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दूसरी तरफ सब्जियों के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। देहरादून में टमाटर 250 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। बारिश के चलते टमाटर का दाम तेजी से बढ़ता जा रहा है। देहरादून में टमाटर 200 से 250 रुपए तक बिक रहा है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, पहाड़ों में टमाटर और सब्जियों के दाम कितने गुना तक बढ़ गए हैं।

बारिश से एक बार फिर सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। बीते दिनों टमाटर 160 रुपए तक देहरादून में बिक रहा था, जो कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद 250 रुपए तक बिक रहा है। खास बात ये है कि बाजार में टमाटर भी गायब होते जा रहे हैं। जिन जगहों पर टमाटर बिक रहा है, वो सड़े गले या फिर बेकार क्वालिटी की नजर आ रहे हैं। ऐसे में बरसात से आम आदमी पर दोहरी मार पड़ी है।
टमाटर के बाद अदरक भी आम आदमी की जेब से बाहर होता जा रहा है। अदरक गुरूवार को देहरादून में 280 रूपए प्रति किलो तक बिक रहा है। इसके बाद शिमला मिर्च और बीन्स भी 150 रुपए पार कर चुका है। सब्जियों के अलावा फल के दाम भी बारिश में आसमान छूते नजर आ रहे हैं।
देहरादून में इन दिनों बिकने वाले फल जामुन 160 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। जो कि शुगर और अन्य बिमारियों के लिए रामबाण माना जाता है। खास बात ये है कि ये फल लोकल में भी काफी मात्रा में मिल जाता था। लेकिन इस बार बाजार में बहुत कम मात्रा में नजर आ रहा है। इस वजह से जामुन का स्वाद भी आम आदमी की जीभ से बाहर होता जा रहा है। इसके अलावा सेब,पपीता, केले जैसे आम फल भी बजट से बाहर होते जा रहे हैं। जिससे आम आदमी के लिए बरसात का सीजन भारी गुजरता जा रहा है।
एक नजर गुरूवार को देहरादून में सब्जियों के दाम पर रूपए प्रति किलो
- टमाटर 200 से 250
- शिमला मिर्च 180 से 200
- बीन्स 160 से 180
- भिंड़ी 80 से 100
- करेला 60 से 80
- लौकी 60 से 80
- अदरक 260 से 280
- मिर्च 120 से 130
- नींबू 120 से 130
फल, रूपए प्रति किलो
- सेब 120 से 200
- पपीता 60 से 80
- केला 60 से 80 प्रति दर्जन
- जामुन 150 से 160












Click it and Unblock the Notifications