नए बिजली कनेक्शन को जल्दी दिलाने के नाम पर बिजली विभाग के दो कर्मचारी मांग रहे थे घूस, विजिलेंस ने दबोचा

बिजली का नया कनेक्शन जल्दी लगाने के नाम पर बिजली विभाग के लाईनमैन और हेल्पर लाईनमैन को विजिलेंस की टीम ने घूस लेते गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

साथ पकड़े गए कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ जारी है। देहरादून की विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के लाईनमैन शशेन्द्र सिंह रावत, हेल्पर लाईनमैन प्रमोद, विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को 4 हजार पांच सौ रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

dehradun Two employees electricity department demand bribe new connection quickly caught vigilance

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ती ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि मेरे मकान को बने हुये 10 साल हो गये है पहले मेरे मकान में बिजली मीटर का कनेक्शन मेरे बेटे के नाम पर था। 22 फरवरी 2024 को अपने नाम से एक किलोवाट का नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अपने क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय में आवेदन किया था।

उसके बाद शिकायतकर्ता ने क्षेत्र के लाईनमैन शशेन्द्र सिंह रावत से संपर्क किया गया तो शशेन्द्र रावत अपने साथी प्रमोद के साथ मेरे आवास पर आये। बताया कि आपका कनेक्शन तो निरस्त हो गया और दोबारा जल्दी कनेक्शन लगाने के नाम पर पांच हजार की रिश्वत की मांग जा रही है।

इस पर​ शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने प्रथम दृष्टया मामला सही जाने पर ट्रैप किया और आज शशेन्द्र सिंह रावत, लाईनमैन और प्रमोद हेल्पर लाईनमेंन, को विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को महेन्द्र चौक, प्रेमनगर देहरादून से शिकायतकर्ता से 4 हजार पांच सौं रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+