देहरादून से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन शुरू, पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, जानिए शिड्यूल

देहरादून से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन आज से शुरू हो गई है। वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से सुबह 5.15 बजे व देहरादून से दोपहर 2.25 बजे चलेगी। जो कि 8 घण्टे 20 मिनट के सफर में सात स्टेशन पर रुकेगी।

Dehradun to Lucknow Vande Bharat train starts PM Modi shows green flag virtually know the schedule

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन, उत्तराखंड के दो स्टेशनों ( काशीपुर, ऋषिकेश) पर जन औषधि केंद्र एवं उत्तराखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनो के "एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल' का वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे। वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से सुबह 5.15 बजे व देहरादून से दोपहर 2.25 बजे चलेगी । यह ट्रेन 8 घण्टे 20 मिनट के सफर में सात स्टेशन पर रुकेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "वंदे भारत" ट्रेन, प्रधानमंत्री के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात उदाहरण है। आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

कहा कि स्वदेश में निर्मित भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन "वंदे भारत" उभरते हुए भारत की बुलंद तस्वीर को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे के विस्तार हेतु 5,120 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छह स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री देवभूमि की हर मांग को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एयर कनेक्टीविटी, रोपवे, सड़क, रेल, परिवहन पर निरंतर कार्य हो रहा है।

कहा कि देहरादून से अयोध्या, पंतनगर से वाराणसी के लिए वायुयान के संचालन की मांग पूरी हो गई है। टनकपुर से देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मांग भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनते ही दुर्गम पहाड़ों में ट्रेन संचालन होना हर उत्तराखण्डी के लिए गर्व की बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+