देहरादून में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी, दोस्त की महिला मित्र का विवाद बनी मौत की वजह, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun news: देहरादून में देर रात ए​क युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की दो बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। जिसके बाद युवक की मौत हो गई। मृतक भाजपा का युवा नेता बताया जा रहा है। मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में बाइक सवार दो युवक भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (22 साल) पर फायर कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक रोहित के एक दोस्त की महिला मित्र के साथ आरोपी की जान पहचान थी। जिस वजह से आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस टीमें गठित कर दी हैं।

dehradun Sensation BJP leader HATYA dispute friend girlfriend reason death police investigation

पुलिस को जो शिकायत दर्ज कराई है कि उस​के अनुसार 2 जून की देर रात रोहित दोस्तों के साथ गाड़ी में पीपल चौक माण्डुवाला में थे, तभी मोटरसाइकिल में आए दो युवकों में से एक ने उनकी गाड़ी पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बर्तवाल निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई देहरादून द्वारा तहरीर दी कि देर रात्रि जब वह अपने दोस्तों के साथ एक गाड़ी में पीपल चौक माण्डुवाला में थे, तो मोटरसाइकिल में आए दो व्यक्तियों में से एक ने हमारी कार पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया, फायर से गोली रोहित की गर्दन पर लगी, घायल रोहित को अपने दोस्तों के साथ ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुँचा जहाँ डाक्टर के द्वारा रोहित को मृत घोषित किया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अब तक की प्रारंभिक विवेचना में मृतक के दोस्त की महिला मित्र के साथ अभियुक्त की जान पहचान थी, रात्रि में जब मृतक अपने दोस्त व उसकी महिला मित्र व अन्य दोस्तों के साथ नयागांव दोस्त के घर पर थे तो महिला मित्र को अभियुक्त का फोन आने पर अभियुक्त की महिला व मृतक व उसके दोस्तों से आपसी बहस हो गई, आपसी बहस होने के कारण अभियुक्त द्वारा आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया जाना अभी तक प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं विस्तृत जांच की जा रही है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की जा रहीं है l

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+