Dehradun: सीएम धामी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के बाद सुरक्षा में चूक, दून के एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

ब्रिटेन से देहरादून लौटते समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हेलीकॉप्टर लैंडिंग के बाद उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश इस कदर बढ़ गया कि किसी ने हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियां के भी रुकने का इंतजार नहीं किया और सीधे सीएम धामी के करीब पहुंच गए।

Dehradun: Security lapse after CM pushkar Dhami helicopter landing, Doon SSP orders investigation

इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर सोशल मीडिया में भी इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इस प्रकरण के जांच के आदेश दे दिए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ​ग्लोबल इंवेस्टर समिट में निवेशकों को आमंत्रण देने के लिए तीन दिन के ब्रिटेन दौरे पर गए थे। जो कि शनिवार को देहरादून लौट आए। सीएम धामी की सफल यात्रा और अब तक करोड़ों के निवेश पर करार होने की बधाई देने के लिए मंत्री, कार्यकर्ता और कई लोग भारी उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर देहरादून के बन्नू स्कूल के पास मैदान में उतरा, जैसे ही हेलीकॉप्टर ने लैंडिग की सभी लोग पुलिस सुरक्षा को पार कर आगे बढ़ने लगे। मंत्रियों के होने की वजह से पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए। काफी देर तक पुलिसकर्मी रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन भीड़ उत्साहित होकर हेलीकॉप्टर की तरफ दौड़ने लगी।

जिस समय लोग सीएम धामी के पास पहुंचे हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियां चल रही थी। ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हेलीकॉप्टर के दोनों रोटर चल रहे थे, ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत कार्यक्रम में अचानक अव्यवस्थाएं फैल गई। मुख्यमंत्री शनिवार को ब्रिटेन यात्रा से देहरादून लौटे थे। बन्नू स्कूल में उनका स्वागत किया जाना था।

बड़ी संख्या में आम कार्यकर्ताओं से लेकर मंत्री तक ग्राउंड में खड़े हुए थे। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने हेलिकॉप्टर से कुछ दूरी पर रस्सी लगाई थी। इसे लेकर पुलिसकर्मियों का एक घेरा बनाया गया था। ताकि, कोई हेलीकॉप्टर तक न पहुंच सके। लेकिन, उत्साहित कार्यकर्ता इस रस्सी के घेरे को तोड़ते हुए हेलीकॉप्टर तक जा पहुंचे। इसके लिए उन्होंने वहां खड़ी पुलिस को भी धक्का दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+