दून में क्रिकेट प्रेमी अब मुफ्त में लेंगे मेचों का आनंद, सिर्फ इंडिया लीजेंड्स के लिए करना होगा इतना खर्चा

दून में इंडिया लीजेंड्स के मैच के लिए खरीदना होगा टिकट

देहरादून, 23 सितंबर। दूनवासियों के लिए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आयोजकों ने बड़ी राहत दी है। रायपुर स्टेडियम में हो रहे क्रिकेट मेचों का अब मुफ्त में मजा लिया जा सकेगा। आयोजकों ने सिर्फ इंडिया लीजेंड्स के मैचों के लिए टिकट सिस्टम रखा है।

इंडिया लीजेंड्स के मैचों के लिए टिकट और पास की व्यवस्था

इंडिया लीजेंड्स के मैचों के लिए टिकट और पास की व्यवस्था

आयोजक कंपनी ने बताया कि अब सिर्फ इंडिया लीजेंड्स के मैचों के लिए टिकट और पास की व्यवस्था रखी गई है। देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स का अब एक मुकाबल और होना है। पहला मुकाबला गुरूवार को सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाली इंग्लैंड लीजेंड्स से हुआ। जिसमें इंडिया लीजेंड्स ने जीत दर्ज की है।

दूसरा मुकाबला सुपर रविवार यानी अंतिम दिन 25 सितंबर को

दूसरा मुकाबला सुपर रविवार यानी अंतिम दिन 25 सितंबर को

अब दूसरा मुकाबला सुपर रविवार यानी अंतिम दिन 25 सितंबर को है। जिसमें इंडिया लीजेंड्स का सामना दिन के दूसरे मैच में शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले कानपुर में भी विदेशी टीमों के मैचों में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया था।

पहला मैच बारिश की वजह से रद्द

पहला मैच बारिश की वजह से रद्द

देहरादून में आयोजित पहला मैच बुधवार को ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स होना था, जो कि बारिश की वजह से रद्द हुआ। गुरूवार को दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स से हुआ। शुक्रवार को तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से सामना करेंगे।

25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल

25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल

चौथा मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार यानी 25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल होगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स पहले मैच में वेस्ट इंडीज लीजेंड्स के खिलाफ भिड़ेंगे। जबकि इंडिया लीजेंड्स का सामना दिन के दूसरे मैच में शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7 30 बजे से शुरू होगा।

दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये तय

दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये तय

आयोजकों की ओर से इंडिया लीजेंड्स के दो मुकाबलों के लिए टिकटों की कीमत 500 रुपये तय की गई है। जबकि अन्य मैचों के लिए टिकट की कीमत पहले 300 रुपये तय की गई थी। लेकिन अब ये मैच फ्री कर दिए गए हैं। जो कि पहले इंडिया के मैच के लिए टिकटों की कीमत एक हजार से लेकर दो हजार रुपये तक थी। टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। रविवार को होने वाले दोनों मुकाबले एक ही टिकट पर देखे जा सकते हैं।

टीवी पर भी लाइव लाइव टेलीकास्ट

टीवी पर भी लाइव लाइव टेलीकास्ट

टीवी पर भी जिस दिन एक मैच खेला जाएगाए उस दिन मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कलर्स सिनेप्लेक्सए कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहीट्स और स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं। इन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो टीवी और वूट पर उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+