Dehradun News: एम्बुलेंस में शराब की तस्करी, स्ट्रेचर की जगह रखी थी पेटियां, मरीज बनकर लेटी थी महिला तस्कर

देहरादून पुलिस ने एम्बुलेंस में शराब ले जा रहे शराब तस्करों को ​अरेस्ट किया है। आरोपी एंबुलेंस में शराब की पेटियां लेकर जा रहे थे। रानीपोखरी पुलिस ने महिला सहित कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Dehradun police Smuggling liquor ambulance,boxes kept instead stretchers, woman as a patient

देहरादून पुलिस ने एक शातिर शराब तस्कर गिरोह को पकड़ा है। जो मरीज को ले जाने वाली एंबुलेंस में शराब की पेटियां लेकर जा रहे थे। पुलिस को जब एम्बुलेंस के बार-बार सायरन बजाने पर शक हुआ तो चेकिंग की गई। जिसमें से देसी शराब की पेटियां बरामद हुई। आरोपियों ने मरीज के स्ट्रेचर की जगह पेटियों के गत्ते रखे हुए थे। उसके ऊपर महिला को मरीज बनाकर लेटाया हुआ था।

Recommended Video

    एम्बुलेंस में शराब की तस्करी,देहरादून पुलिस ने पकड़ा तस्करों का गिरोह

    खाली सड़क पर जबरन सायरन बजाने पर शक हुआ

    देहरादून की रानी पोखरी पुलिस टीम रात में चेकिंग पोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक एम्बुलेंस आई और जोर जोर से सायरन बजाने लगी। इस बीच पुलिस को एम्बुलेंस के खाली सड़क पर जबरन सायरन बजाने पर शक हुआ तो एम्बुलेंस को रोककर चेकिंग की गई। जिसमें शराब की पेटियां रखी हुई थी। रानीपोखरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला सहित कुल 04 अभियुक्तों को 20 पेटी अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी करने वाले सभी आरोपी ऋषिकेश के निवासी बताए गए जो कि पूर्व में भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+