पेटीएम का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं
देहरादून पुलिस ने तीन शातिर हाईटेक अंतरराज्यीय ठगों को पकड़ा है। जो कि दुकानदारों को निशाना बनाकर पेटीएम के माध्यम से ठगी करते थे। जो पेटीएम स्कैनर लगाने और ठीक करने का बहाना बनाते थे।

अगर आप पेटीएम इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए, ठग पेटीएम का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों और आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। खास बात ये है कि सबसे ज्यादा शिकार दुकानदार हो रहे हैं। जो पेटीएम ठीक कराने के बहाने इनके झांसे में आ जाते हैं। दून पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का भांडाफोड़ किया है। जो कि दुकानदारों को टारगेट कर पेटीएम से ठगी कर रहे थे।
ऐसे करते थे ठगी
देहरादून पुलिस ने तीन ऐसे शातिर हाईटेक अंतरराज्यीय ठगों को पकड़ा है। जो कि दुकानदारों को निशाना बनाकर पेटीएम के माध्यम से ठगी करते थे। आरोपी पेटीएम स्कैनर लगाने अथवा पेटीएम ठीक करने के नाम पर दुकानदारों के मोबाइल फोन से सिम निकाल कर सिम को अपने मोबाइल में डालकर पेटीएम से लॉगइन करते थे। इसके बाद पेटीएम अकाउंट में सेंधमारी कर आसानी से पैसे निकाल लेते थे।
विभिन्न राज्यों में कर चुके हैं घटनाएं
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये ठग अब तक विभिन्न राज्यों में इस प्रकार की ठगी की 08 घटनाओं को अंजाम दे चुके है। जो कि शातिराना अंदाज में ठगी करते थे। इस वजह से अब तक किसी भी राज्य की पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ें। पकड़े गए ठगों ने बताया कि वे प्राइवेट कंपनियों में काम करते थे, लेकिन जल्द पैसा कमाने के लालच में कम्पनी की नौकरी छोड अपराध का रास्ता चुना।
दिल्ली के रहने वाले हैं ठग
पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव उम्र 26 वर्ष और हिमांशु उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी मंडोली एक्सटेंशन थाना हर्ष विहार, दिल्ली। इसके अलावा सुशील कुमार निवासी सुभाष मोहल्ला गोंडा, थाना भजनपुर, दिल्ली उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न कम्पनियो के 09 मोबाईल फोन, 27 पेटीएम कार्ड, 60 पे टीएम स्कैनर पेज, 81 नेशन एक्सप्रेस कम्पनी के कार्ड, 03 फर्जी आईडी बरामद किए हैं। पुलिस ने अब तक आरोपियों के तीन खाते फ्रीज किए हैं। जिनमें लगभग 40,000 रुपये बताए गए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications