Video: देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों का हाथी से सामना, सड़क पर मची अफरा-तफरी
देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर सत्तीवाला में एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। सड़क पर गाड़ी लेकर निकले लोग वहां से भागने लगे।

Recommended Video
देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों का हाथी से सामना हो गया। जिससे सड़क मार्ग पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया जिन्होंने हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा।
मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा
देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। सड़क पर गाड़ी लेकर निकले लोग वहां से भागने लगे। जिससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई।
आतिशबाजी कर हाथी को जंगल में खदेड़ा
हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कर्मचारियों ने आतिशबाजी कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाया लेकिन देहरादून से आने जाने वाले लोगों में अब हाथी का डर सताने लगा है। इसको देखते हुए वन विभाग ने हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications