Dehradun news: साथियों पर धौंस जमाने के लिये युवाओं ने ऐसी रील सोशल मीडिया पर की अपलोड, पुलिस ने सिखाया सबक
Dehradun news: देहरादून पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल होने वालों को शौक पूरा किया है। गलत तरीके से रील बनाने वाले युवाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो कि तमंचे से फायर करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे।
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध देसी तमंचे हुए बरामद हुए हैं।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अपने साथियों पर धौंस जमाने के लिये तमंचो से फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया था। थाना रायवाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल अलग-अलग वीडियो, जिनमें कुछ युवक तंमचे से फायर करते हुए तथा हाथ में तमंचा लेकर उसका प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिखाई दे रहे अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
वायरल वीडियो की जांच में उक्त वीडियो छिद्दरवाला फ्लाई ओवर के पास का होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर रायवाला पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवकों के सम्बन्ध में जानकारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वीडियो में दिख रहे 03 युवकों के कब्जे से पुलिस टीम को वीडियो में दिख रहे 02 अवैध देसी तमंचे बरामद हुए।
पूछताछ में अभियुक्त दीपक द्वारा बताया गया कि बरामद तमंचो को वह सहारनपुर से खरीद कर लाया गया था, जिससे छिद्दरवाला फ्लाई ओवर के नीचे उसके द्वारा फायर कर वीडियो इंस्ट्राग्राम पर अपलोड किया गया था, उनमें से 01 तमंचे को अभियुक्त दीपक द्वारा अपने चचेरे भाई दीपांशु को दिया था तथा एक तमंचे को अपनी पकोडे की दुकान में काम करने वाले युवक भूपेन्द्र उर्फ भूरे को बेच दिया था।
अभियुक्त दीपांशु द्वारा अपने साथियों पर धौंस जमाने के लिये उक्त तमंचे को दिखाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था। अवैध तमंचो की बरामदगी पर अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आर्म्स एक्ट के तहत 02 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
- दीपक पुत्र रामू निवासी छिद्दरवाला रायवाला, देहरादून, उम्र - 22 वर्ष
- भूपेन्द्र उर्फ भूरे पुत्र स्व0 राजू नि०- रावली, थाना मंडावली, बिजनौर, उ0प्र0 हाल नि0 रामू के पकौडे वाली दुकान, छिद्दरवाला, उम्र - 23 वर्ष
- दीपांशु कुमार पुत्र महिपाल नि0 गन्ना सेन्टर छिद्दरवाला, थाना रायवाला, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष












Click it and Unblock the Notifications