Dehradun news: दून में बनेंगे water park, भूजल भी होगा रिचार्ज, जानिए MDDA कैसे कर रहा ये कमाल
Dehradun news: देहरादून में पर्यटकों के आकर्षण के लिए पुराने झील, तालाबों को वाटर पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण यानि की (एमडीडीए) ने पहल की है।
इससे एक साथ दो फायदे होंगे। एक तरफ पर्यटकों के लिए देहरादून में नए डेस्टिनेशन तैयार होगी साथ ही भूजल रिचार्ज भी होगा।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण यानि की (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने वन इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि पिछले और इस साल की गर्मियों में अनुभव किया कि भू गर्भ जल स्तर
काफी गिरता जा रहा है। ऐसे में इसके लिए देहरादून में एक ऐसे प्राकृतिक स्त्रोत तालाब झरनों और पार्क को चिह्रित किया गया।
Recommended Video
इन जगहों पर देहरादून में एमडीडीए वाटर पार्क बना रहा है। वंशीधर तिवारी ने बताया कि देहरादून में कई ऐसे तालाब झरने हैं। जिन्हें रोककर तालाब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें एक मियांवाला दो मालदेवता और एक गौरादेवी पार्क डिफेंस कॉलोनी में वाटर पार्क बनाया जाएगा।
इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में भी रूफटॉप के पानी को रिचार्ज पिट ताकि संग्रहणन किया जाएगा। जिससे जल स्तर पर भी असर पड़े। ये प्रोजेक्ट अगले मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। देहरादून शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एक हजार गाड़ियों के लिए पार्किंग पुरानी तहसील पर बनाई जा रही है। साथ ही नगर निगम देहरादून के साथ मिलकर 1200 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग बनाएंगे।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण देहरादून में ऐसे वाटर पार्क बना रहा है, जिनका नजारा किसी खूबसूरत झील की तरह होगा। इसमें पर्वतीय निर्माण शैली का प्रयोग किया जाएगा। इससे इन पाकों में सास्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। खास बात यह होगी कि जहां एक और ये वाटर पार्क लोगों के लिए घूमने और टहलने का केंद्र बनेंगे, वहीं इससे भूजल रिचार्ज भी होगा, जो राजधानी में गिरते भूजल की समस्या को दूर करेगा।
इस प्रोजेक्ट से भूजल की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। तो वहीं दूसरी ओर इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वाटर पार्क को एक मॉडल के तौर पर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसी तरह के वाटर पार्क अन्य शहरों में भी विकसित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications