Dehradun News: उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन का समापन, गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल
Uttarakhnd News: आज शनिवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह देहरादून में आयोजित उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के समापन समारोह में पहुंचे। गृहमंत्री शाह ने मंच पर पहुंचे और बाबा केदार और बदरीनाथ को प्रणाम कर अपनी बात की शुरुआत की। उन्होंने इस आयोजन के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। कहा कि आज समारोह का समापन नहीं शुभारंभ है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड ही एक ही स्थान है जहां देवीय शक्ति भी है और डेवलपमेंट भी है और सीएम धामी ने इसके साथ परफार्मेंस भी जोड़ दी।

अमित शाह ने सिलक्यारा सुरंग में फंसीं 41 जानें बचाने का श्रेय मुख्यमंत्री धामी को देते हुए कहा कि लगातार भले ही हम मामले की मॉनिटिरिंग कर रहे थे, लेकिन असल में इसका श्रेय सीएम धामी को जाता है। पूरे देश की नजर इस विषय पर थी, और धामी सरकार ने जिस तरह से इस मामले का हल निकाला वह सभी ने देखा है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व पीएम अटल जी ने छोटे प्रदेशों की समृद्धि के लिए प्रयास किए और अब हम सबको मिलकर उन्हें आगे बढ़ाना है। कहा कि उत्तराखंड अब आगे बढ़ रहा है। जो तस्वीर हमारे सामने इस वक्त के उत्तराखंड की है वह यही बता रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड की परिकल्पना की बात हो रही थी, मैं पूर्व में भी उत्तराखंड आया था तब मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूछा था कि आपने क्या लक्ष्य तय किया है, तो उन्होंने मुझे बताया कि दो लाख करोड़ का लक्ष्य है।, लेकिन आज साढ़े तीन लाख के एमओयू हो गए है। इसके लिए मैं पूरे उत्तराखंड प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। गिरहमंत्री कहा कि आज का यह समारोह साढ़े तीन लाख के एमओयू के साथ नए उत्तराखंड की अनंत संभावनाओं को तलाशने की शुरुआत की है।
वहीं सीएम धामी ने बताया कि डेस्टिनेशन उत्तराखंड का उद्घाटन पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया था। आज इसके समापन समारोह में अमित शाह उपस्थित थे। उन्होंने आगे कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमवीरों को सकुशल बाहर निकालने में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का उत्तराखण्ड सरकार को निरंतर सहयोग मिलता रहा, जिसकी वजह से ही सिलक्यारा मिशन सफल हुआ। सीएम धामी ने इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें Uttarakhand News: उत्तराखंड इंवेस्ट समिट को लेकर बोले सीएम धामी, कहा-'लोगों का बढ़ेगा रोजगार'












Click it and Unblock the Notifications