Dehradun news: ट्रैफिक को सुधारने और जाम से बचने के​ लिए पुलिस ने बनाया ये धांसू प्लान,देख लीजिए नहीं तो...

देहरादून में ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए ट्रैफिक डायरेक्ट्रेट ने एक बार फिर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

साथ ही पार्किंग को लेकर भी प्लानिंग की है। समर वेकेशन्स के बाद एक बार फिर स्कूल खुलने के बाद फिर से शहर में जाम की स्थिति हो सकती है। इसके लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Dehradun news Police made amazing plan improve traffic avoid jams take a look otherwise

पुलिस महानिरीक्षक / निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन ने देहरादून की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में अहम सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून के 54 चौराहों/तिराहों पर यातायात प्रबन्धन(जाम की स्थिति/सुगम यातायात की समीक्षा),बेसमेंट पार्किग/प्रांगण पार्किंग की स्थिति,स्कूलों के खुलने व बंद होते समय यातायात व्यवस्था(Time staggering),नो-पार्किंग पर टोईंग की कार्यवाही,राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित कट का विवरण/कार्यवाही आदि पर उठाये गये कदम एवं भविष्य में निराकरण सम्बन्धी उपायों पर चर्चा की गई।

जिसमें ये निर्णय लिए गए-

  • ISBT के आसपास लगने वाले जाम एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि सड़कों पर खड़ी रोडवेज की बसों को ISBT बस स्टेशन के अन्दर पार्क करवाया जाएगा। ट्रांसपोर्ट विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा एवं पत्राचार किया जाएगा।
  • ISBT फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह है जिसे व्यवस्थित पार्किग के रुप मे विकसित करने हेतु NHAI,PWD(NH) एवं राज्य सरकार के अन्य संस्थाओं जैसे MDDA व नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा।
  • ट्रांसपोर्ट नगर में लगने वाले भारी वाहनों को सड़क पर पार्क नहीं होने देंगे बल्कि उन्हें पार्किंग में लगाने के लिए अभियान चलायेंगे।
  • बिन्दाल कट पर चकराता रोड से केंट की ओर जाने वाली रोड पर वाहनों की स्पीड पर नियत्रंण के लिए रम्बल स्ट्रीप लगवायेंगे।
  • देहरादून के आसपास स्थित पर्यटक स्थल मसूरी,ऋषिकेश एवं चकराता आदि के लिए वाहनों को उस स्थल की पार्किग क्षमता के अनुसार ही भेजा जाए। और वाहनों की क्षमता को नियत्रंण करने के लिए गेट सिस्टम का प्रयोग किया जाए।
  • देहरादून नगर में जितने भी व्यवसाय़िक भवन है जिनके पास पार्किग की व्यवस्था नहीं है और उनके वाहन बाहर सड़को पर पार्क हो रहे है तो उक्त व्यवसायिक भवन स्वामियों पर न्यूसेंस की कार्यवाही के अन्तर्गत नोटिस प्रेषित किये जाए।
  • यातायात जागरुकता की कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक,यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक,यातातात स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं के स्कूलों का एक चार्ट तैयार करेंगे।
  • यातायात निरीक्षक एवं यातायात उपनिरीक्षक को स्कूलों में भेज कर सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलायेंगे।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों में बने कट पर डयूटी लगायेंगे जनशक्ति कम होने की दशा में उक्त स्थानों पर सीसीटीवी लगाकर मॉनिटरिंग करेंगे और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करेंगे।
  • तत्काल कार्यवाही के लिए इण्टरसेप्टर और हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल यूनिट का मूवमेंट रखेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+