Dehradun news: किसी ने खंभे पर चढ़कर बचाई जान, कहीं ट्रैक्टर में बह गए लोग, बादल फटने के बाद 10 बड़े अपडेट

Dehradun cloud burst देहरादून में सोमवार की देर रात भारी बारिश और बादल फटने के बाद जगह जगह भीषण आपदा आ गई। देहरादून के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। सहस्त्रधारा, मालदेवता, सहसपुर, प्रेमनगर के अलावा मसूरी व ऋषिकेश क्षेत्र में जानमाल की हानि हुई।

पुलों के साथ दर्जनों सड़कें टूट गई हैं। 10 से ज्यादा लोगों की मौत या लापता होने की सूचना है और इससे ज्यादा घायल हैं। सोशल मीडिया में देहरादून आपदा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। विकासनगर में ट्रैक्टर ट्राली समेत 14 लोगों के नदी में बहने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्रैक्टर में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

Dehradun news people saved lives climbing pole got swept away tractor 10 big updates cloud burst
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर में मसन्दावाला नदी में बहने की वजह से 6 लोगो की मौत हो गई जबकि 6 लापता बताए गए हैं, l से दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कैसे ट्रैक्टर पर बैठे लोग बह रहे हैं और वह बचने की कोशिश करते रहे।
  • प्रेमनगर में एक व्यक्ति पानी के बहाव से बचने के लिए खंभे पर चढ़ गया। एसडीआरएफ ने किसी तरह उसे रेस्क्यू कर बचा लिया। वीडियो प्रेमनगर के ठाकुरपुर रोड का बताया जा रहा है। जहां नदी में फंसे व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर बचाया गया।
  • सहसपुर थाना क्षेत्र में फंसे छह लोगों को भी सुरक्षित निकाला गया है। सहस्त्रधारा इलाके में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि दून के डीआईटी के निकट पीजी की दीवार गिरने से छात्र की मौत हो गयी।
  • देहरादून में अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा कंट्रोल रुम से जनपद के सभी क्षेत्रों से राहत एवं बचाव कार्यो की समीक्षा कर रहे है।
  • जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को तहसील स्तर पर राहत शिविरो में ठहराए गए लोगों तक फूड पैकेट और प्रभावित लोगों तक ड्राई राशन पहुंचाने और सीएमओ को आवश्यक मेडिसिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
  • डीएम, सीडीओ व एसएसपी सहस्त्रधारा मालदेवता के मजाडा गांव के स्कूल में सुरक्षित स्थान पर ठहराए गए प्रभावित परिवारों से मिले।
  • देहरादून के सहस्त्रधारा में कार्लीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आ गया। इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक मार्केट में बनीं करीब 7 से 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं। रात में करीब 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
  • आईटी पार्क के पास भी बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया।
  • मसूरी के झड़ीपानी में सोमवार देर रात भारी बारिश से मजदूरों के आवास के ऊपर मलबा आ गया। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • ऋषिकेश स्थित नाव घाट पर एक महिला एवं उसका पुत्र गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए हैं। एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे और खोजबीन के दौरान युवक यश श्रीधर (उम्र 26 वर्ष, निवासी स्वस्तिक अपार्टमेंट, गोविंदपुरी सिटी सेंटर, ग्वालियर) आगे बहकर जानकी सेतु के समीप पत्थरों में रुक गया, जहां से सुरक्षित बाहर आ गया। उसकी माता बीना श्रीधर (उम्र लगभग 50 वर्ष, गंगा नदी के तेज बहाव में बह गईं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+