Dehradun news: अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही नर्स निकली नशा तस्कर, कहां जाता है स्मैक, सुनकर हो जाएंगे हैरान
Dehradun news: ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स एस टी एफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरप्तार किया है। महिला को एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने सुबह रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लाखों की कीमती स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रतिष्ठित अस्पताल में नर्स की इंटर्नशिप कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है। एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना जी आर पी जनपद देहरादून स्थित रेलवे स्टेशन से एक महिला को गिरफ्तार किया।
पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली से लेकर आई थी जिसको वह उत्तरकाशी सप्लाई करती थी व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करवाती थी। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202, 9412029536 नंबर पर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications