Dehradun Video: भूस्खलन की जद में जाखन गांव, ग्रामीणों को किया गया रेस्क्यू, रामझूला पुल पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड में अब बारिश के कहर से गांवों को भी खतरा बढ़ता जा रहा है। बारिश के चलते जगह जगह भूस्खलन होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देहरादून जिले के विकासनगर तहसील के लांघा जाखन गांव भूस्खलन की जद में आ गया है।
उत्तराखंड में अब बारिश के कहर से गांवों को भी खतरा बढ़ता जा रहा है। बारिश के चलते जगह जगह भूस्खलन होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देहरादून जिले के विकासनगर तहसील के लांघा जाखन गांव भूस्खलन की जद में आ गया है। ग्रामीणों को राहत शिविरों में रेस्क्यू किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में 15 घर और 7 गौशालाएं पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। जाखन गांव में 16 परिवारों के 50 लोग रहते हैं। घटना के दौरान किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सभी प्रभावित लोगों को पचता गांव के एक स्कूल में बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
भूस्खलन के कारण सड़कें भी धंस गई हैं। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार लांघा से लगभग 05 किमी आगे जाखन गांव में मकान ध्वस्त होने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। हालांकि दिन का समय होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
#WATCH | Uttarakhand: Due to landslide in Langha Jakhan village of Vikasnagar tehsil of Dehradun district, 15 houses and 7 cowsheds have been completely destroyed. 50 people from 16 families live in Jakhan village. No loss of life or animal was reported during the incident. All… pic.twitter.com/0thNopDTk4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 17, 2023
इधर ऋषिकेश स्थित रामझूला पुल को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में राम झूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है।
Recommended Video
उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मलबा आने से 323 सड़कें बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications