Dehradun news: कुत्ते के पट्टे से खेल-खेल में चली गई मासूम की जान, बहन के साथ खेलते समय हुआ हादसा

देहरादून के मेहूंवाला में 12 साल का एक मासूम अपनी 10 साल की बहन के साथ अकेले घर पर खेल रहा था, इस बीच बच्चे के गले में कुत्ते का फंदा लगने से मौत हो गई।

Dehradun news: Innocent was lost while playing dog leash accident happened playing sister

देहरादून के मेहूंवाला में एक मासूम की खेल-खेल में जान चली गई। मासूम की इस तरह मौत पर हर कोई हैरान है। जिस पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। 12 साल का एक मासूम अपनी 10 साल की बहन के साथ अकेले घर पर खेल रहा था, इस बीच बच्चे के गले में कुत्ते का फंदा लगने से मौत हो गई।

12 साल का मासूम अपनी बहन के साथ खेल रहा था
मेहूंवाला स्थित तुंतोवाला क्षेत्र में एक 12 साल का मासूम अपनी 10 साल की बहन के साथ खेल रहा था। इस बीच बच्चे के हाथ में कुत्ते का पट्टा पड़ा, जिससे वह खेलने लगा। बताया जा रहा कि मासूम ने खेलते हुए पट्टा घर के दरवाजे की कुंडी में लगाया वहीं कुत्ते के गले में बांधने वाला हिस्सा अपने गले में डाल दिया। अचानक पट्टा बच्चे के गले में फंसा गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

अकेले थे घर पर
जिस समय यह घटना हुई घर में बच्चों के माता पिता नहीं थे। बहन ने कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही, उसने पड़ोसियों को भी बुलाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्चे का अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+