Dehradun news सिख युवक की पगड़ी खुलने को लेकर जमकर विवाद,सिख समुदाय के लोगों ने किया जमकर हंगामा, Video viral
video viral देहरादून में एक सिख युवक की पगड़ी खुलने को लेकर जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, इसी दौरान एक युवक ने दूसरे सिख युवक के साथ हाथापाई कर दी। जिसके चलते सिख युवक की पगड़ी खुल गई और मौके पर सिख समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए।
मामला इतना बिगड गया कि पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। जिससे काफी देर तक सड़क पर हंगामा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर देर रात उस समय बवाल हो गया जब किसी बात को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गयी इस दौरान एक युवक ने दूसरे सिख युवक के साथ हाथापाई कर दी जिसके चलते सिख युवक की पगड़ी खुल गयी जिस पर सिख युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ बाद में पुलिस के पहुचने पर मामला शांत हुआ।
बताया गया कि सिख युवक गुरदीप सिंह अपने अन्य साथी के साथ जिम से लौट रहा था वहीं चकराता रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास गुरदीप सिंह अपनी बाइक खड़ी करके फोन सुनने रुक गया जिस पर दुकान के एक सेल्समैन ने उसे अपशब्द कहते हुए बाइक हटाने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला मारपीट और डंडे से उसपर हमला कर दिया।
वहीं शराब की दुकान के मालिक ने दोनों को समझाने का प्रयास किया परंतु सिख युवक के अन्य साथियों ने दुकान मालिक की जमकर पिटाई कर दी। सिख युवक का आरोप था कि दुकान मालिक ने उसकी पगड़ी खोलने वाले सेल्समैन को वहा से भगा दिया। बरहाल पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गयी। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications