Dehradun news: यहां शहर की गलियों में चहलकदमी करता दिखा गुलदार, सीसीटीवी में कैद होने से मचा हड़कंप

Dehradun news देहरादून में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। इस बार देहरादून की गलियों में गुलदार चहलकदमी करते हुए नजर आ रहा है। जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। ये वीडियो कैनाल रोड का बताया जा रहा है। जिससे एक बार फिर लोगों में दहशत नजर आ रही है।

Dehradun news: Guldar seen strolling streets city, created stir after being captured CCTV.

देहरादून में करीब एक माह से गुलदार की दहशत है। रिहायशी इलाके में गुलदार की धमक से लोग डरे हुए हैं। साथ ही शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। अब तक दो घटना शहर में हो चुकी है। इस बार गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो देहरादून के कैनाल रोड का बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में फिर से दहशत हो गई है। इस बार गुलदार रात के अंधेरे में एक गली में चहलकदमी करते हुए नजर आ रहा है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में फिर से दहशत हो गई है। लोग गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करने लगे हैं।

उधर राजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा बच्चे पर हमला करने की घटना के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस को प्रभावित इलाकों में वाहनों से नियमित गस्त के निर्देश दिए हैं। राजपुर और रायपुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से प्रभावित इलाकों में वाहनों से की गस्त की जा रही है। लाउड हेलरो के माध्यम से लोगो को सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस की ओर से सहयोग किया जा रहा है। इस बीच पुलिस की ओर से आमजन से अनुरोध किया जा रहा है की प्रभावित इलाकों में रात्रि के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकले और अपने आसपास गुलदार के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग या पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचित करें। बता दें कि बीते रविवार को राजपुर रोड इलाके में एक गुलदार ने 12 बर्षीय बच्चे पर उस समय हमला किया जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+