Dehradun news: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार छात्रों की मौत, कोचिंग कर रहे दो युवक भी शामिल

देहरादून में आज शुक्रवार 17 मई को दो अलग अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा धूलकोट डाट काली मंदिर के पास हुआ।

यहां डंपर और बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा बल्लीवाला फ्लाई ओवर में पर हुआ। जिसमें रुद्रप्रयाग के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों देहरादून में कोचिंग ले रहे थे।

Dehradun news Four students died in two separate road accidents two coaching youths also included

थाना प्रेमनगर से मिली जानकारी के अनुसार आज 17 मई को समय प्रातः करीब 2:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि धूलकोट डाट काली मंदिर के पास एक्सीडेंट हुआ है। एक डंपर जो की सेलाकुई की तरफ से तेजी से आ रहा था, ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के आगे डाट काली मंदिर के सामने धूलकोट ग्राम की तरफ से आ रहीं पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

जिसमे सवार 3 लोग में से 2 लोगो के मौके पर मृत्यु हो गई और एक लड़का गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसको तत्काल 108 की मदद से दून हॉस्पिटल भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में मोड पर तेज गति से वाहनों की आपसी टक्कर होने से उक्त घटना होनी पाई गई है, विस्तृत जांच की जा रही है।

नाम और पता मृतक

  • आयुष रावत निवासी ग्राम धुलकोट सेलाकुई, उम्र 21 वर्ष
  • हिमांशु थापा पुत्र नरेश थापा निवासी बहादुरपुर सेलाकुई उम्र 23 वर्ष

दूसरी घटना थाना बसंत विहार की है, यहां आज सुबह बल्लीवाला फ्लाई ओवर में बाइक सवार का एक्सीडेंट हो गया है। बताया गया कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की तरफ तेज गति से जा रहे थे, तेज गति होने के कारण फ्लाई ओवर मोड पर बाइक साइड से टकराने के कारण एक व्यक्ति फ्लाई ओवर से नीचे गिर गया और दूसरा व्यक्ति मौके पर ही घायल हो गया।

घायल दिव्यांशु कठैत को निजी वाहन से महेंद्र इंद्रेश अस्पताल एवं दूसरा घायल रितिक गैरोला को 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों को मृत घोषित किया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने पर मालूमात हुआ कि ​​दिव्यांशु कठेत , रितिक गैरोला , संदीप और ऋषभ जो मूल रूप से रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं यहां पर टाइम्स इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर में बैंक एसएससी की कोचिंग ले रहे हैं।

चारों दोस्त रात्रि में देव्यांशु कठेत के कमरे पर रात्रि खाना बनाने के बाद दो बाइक से घूमने निकल गए, जिसमें से एक बाइक पर दिव्यांशु कठेत और रितिक गैरोला सवार थे और दूसरी बाइक पर उनके दोस्त संदीप और ऋषभ। बल्लूपुर चौक तक दोनों बाइक एवं चारों दोस्त आसपास साथ-साथ चल रहे थे।

लेकिन बल्लूपुर चौक से दिव्यांशु कठेत और रितिक गैरोला द्वारा अपनी बाइक को तेजी से आगे निकालते हुए बल्लीवाला फ्लाई ओवर की तरफ निकल गए, जहां पर बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर घुमाव होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की साइड से टकरा गई।

मृतक का नाम पता

  • दिव्यांशु कठेत पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी रुद्रप्रयाग उम्र 22 वर्ष
  • रितिक गैरोला निवासी रुद्रप्रयाग उम्र 23 वर्ष
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+