Dehradun news:एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक से विदेशी मुद्रा बरामद,लाखों के डॉलर का नहीं दे पाया सबूत

लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान देहरादून पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक से विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम में चेकिंग के दौरान 14 हजार 800 यूएस डॉलर बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि बरामद विदेशी मुद्रा के संबंध में बांग्लादेशी नागरिक न ही कोई वैध दस्तावेज और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दे पाया है।

Dehradun news Foreign currency recovered Bangladeshi citizen airport not proof of lakhs of dollars

कोतवाली डोईवाला से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि में आबिद अली, सहायक निदेशक इनकम टैक्स विभाग देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को फ़ोन कर सूचना दी कि उन्हें एक बांग्लादेशी नागरिक के विदेशी मुद्रा (US डॉलर) लेकर देहरादून आने के सम्बन्ध मे गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई है। सूचना पर पुलिस और इनकम टैक्स विभाग ने एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट पर चैकिंग की।

चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक मौ0 राफसन पुत्र मौ0 सिराजुल इस्लाम निवासी सिहं बागुरा, चटकिल नौआखाली बंगलादेश के पास से यूएस डॉलर 100-100 के 148 नोट कुल 14 हजार 800 US डॉलर बरामद हुए। बरामद विदेशी मुद्रा के संबंध में उक्त बांग्लादेशी नागरिक से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह एक रोमन गिफ्ट कम्पनी मे काम करता है।

बताया कि आज वह सउदी अरब से दिल्ली होते होते हुए जौलीग्रान्ट आया था और कम्पनी की ओर से हैंडी क्राफ्ट आईटम खरीदने के लिये सहारनपुर जा रहा है, जिसके लिये वो 15 हजार यूएस डॉलर साथ लेकर आया था और उसके द्वारा अन्य सामान खरीदने के लिए 200 यूएस डॉलर खर्च कर दिये गये है। शेष 14 हजार 800 यूएस डॉलर मिले, जिनकी भारतीय रूपये मे कीमत 12 लाख 39 हजार 91 रुपए है।

मौके पर व्यक्ति से बरामद अमेरिकन डॉलर के सम्बन्ध मे दस्तावेज माँगने पर उसके द्वारा कोई वैध अभिलेख व डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नही कराया गया। लोकसभा समान्य निर्वाचन के चलते लागू आदर्श आचार सहिंता के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बांग्लादेशी नागरिक मौ0 राफसन से मिले 14 हजार 800 यूएस डॉलर को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+