Dehradun news: 6 माह किराए पर रहा फर्जी IAS, मकान मालिक से की लाखों रुपए की ठगी, हैरान करने वाली स्टोरी

Fake IAS: देहरादून में फर्जी आईएएस बनकर मकान मालिक से लाखों रुपए ठगने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।​पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात जो सामने आई है वह ये है कि आरोपी ने पीड़ित को एलबीएस अकादमी मसूरी का कार्ड भी दिखाया था। इस तरह पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

Dehradun news farzi IAS stayed on rent for 6 months cheated landlord of lakhs rupees shocking story

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेलनगर थाना इलाके के कारोबारी ग्रांट निवासी संतोष शर्मा ने एसएसपी को शिकायत दी है कि 20 अगस्त 2023 उनके परिचित एक युवक हिमांशु जुयाल निवासी गाजियाबाद को किराए पर रहने के लिए अपने साथ लेकर आई थी।

बताया कि युवक आईएएस अधिकारी है जो​ कि स्टडी लीव पर चल रहा है। हिमांशु ने बताया कि वह पीएचडी कर रहा है। वर्तमान में उसकी नियुक्ति एफसीआई बलरामपुर में है। उसने अपना आई कार्ड भी एलबीएस अकादमी मसूरी का दिखाया था। जिसके बाद वह किराए पर रहने लगा। एक दिन हिमांशु ने कहा कि वह एफसीआई में नौकरी लगवा सकता है।

हिमांशु को रहते हुए करीब 06 महीने हो गए और एक दिन हिमांशु ने कहा कि गाजियाबाद में उसका मकान बन रहा है, इसके लिए मदद चाहिए। पीड़ित ने हिमांशु को 6 लाख 23 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद वह अपने घर गाजियाबाद चला गया। लेकिन फिर वापस नहीं आया।

बाद में वह टालमटोल करने लगा। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वह साढ़े आठ लाख रुपए उनकी पत्नी से भी ले गया है और घर से पत्नी के सात लाख रुपए के गहने भी गायब हैं। इतना ही नहीं हिमांशु ने सवा लाख रुपए का फोन भी पीड़ित के नाम से खरीदा, जिसकी वह किस्त अदा कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी हिमांशु जुयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+