Dehradun news: परिजनों को लगा जंगली जानवर ने किया हमला, पुलिस की जांच में मौत की वजह सुनकर हो गए हैरान
देहरादून पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में दूधली के जंगल से युवक का शव मिलने की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक के चचेरे भाई ने ही पत्थरों से वार कर युवक की निर्मम हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवक की हत्या कर उसे जंगली जानवर द्वारा हमला किया जाना दर्शाने का प्रयास किया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को को थाना क्लेमेन्टाउन को वन विभाग के कर्मियों द्वारा टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी गई कि दूधली चौकी के सामने जंगल के अन्दर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था, जिसे उसके परिजन घर ले गए। मृतक के विषय में जानकारी करने पर मृतक की पहचान अमित कुमार निवासी दूधली के रूप में हुई।
परिजनों ने किसी जंगली जानवरों के हमला करने की बात की, लेकिन पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो जिस दिन घटना हुई उस दिन युवक के साथ तीन अन्य दोस्तों राजेंद्र उर्फ़ राजन, सुनील, मुकेश जो मृतक का चचेरा भाई है के साथ दिन के समय दूधली स्थित जंगल की तरफ जाने और रात में वापस आने की जानकारी मिली।
पुलिस ने जब चचेरे भाई से सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। पूछताछ में मुकेश कुमार ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। घटना के दिन मृतक अमित अपने 02 अन्य दोस्तों राजन और सुनील के साथ जंगल में पार्टी करने गया था। दोपहर बाद सुनील ने उसे फोन कर जगल में बुलाया।
जहां उन चारों ने एक साथ बैठकर शराब पी शाम के समय करीब 05 बजे राजेन्द्र अपने घर चला गया तथा उसके कुछ देर बाद ही सुनील भी मौके से अपने घर को चला गया। इस बीच मृतक अमित के मोबाइल पर किसी का फोन आया और अमित ने आरोपी मुकेश पर व्यक्ति से बात करने के लिये जोर देने लगा।
जिस पर दोनो के बीच आपस में विवाद हो गया। इसके बाद मुकेश ने अमित को पहले जमीन पर गिराया और फिर बड़े पत्थर से सिर पर वार किए। इसके बाद कांच की बोतल से चेहरे पर घाव बना दिए। जिससे जंगली जानवर के हमले के कारण मौत होना दर्शाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications