Dehradun news: पेड़ों को बचाने के लिए फिर से सड़कों पर उतरे पर्यावरण प्रेमी,अब यहां लगे पेड़ों पर लाल निशान
देहरादून में एक बार फिर पेड़ों को बचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी सड़कों पर उतर आए हैं। कैनाल रोड पर पेड़ों पर निशान लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
पर्यावरण प्रेमियों ने सुबह एनआईवीएच के पिछले गेट से मंदिर तक करीब एक किमी तक विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान कई पर्यावरण प्रेमियों और संगठनों ने मार्च में शाामिल हुए।

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि बेशक अभी कैनाल रोड पर पेड़ों को काटने का कार्य नहीं किया जा रहा हो, लेकिन पेड़ों पर निशान लगाए जाने का कार्य यूं ही नहीं किया गया है। यह रोड चौड़ी होनी है, ऐसे में निश्चित तौर पर इसमें पेड़ों को नुकसान पहुंचेगा, इसलिए किसी भी सूरत में पेड़ों का कटान न हो इसलिए आवाज बुलंद की जा रही है।
पर्यावरण प्रेमियों ने कहा, झाझरा मसूरी, आशारोड़ी झाझरा मार्ग, देहरादून मसूरी रेल मार्ग प्रस्तावित है। जौलीग्रांट हवाई अड्डे के कारण भी पेड़ों का कटान निश्चित है। इसलिए देहरादून के वर्तमान स्वरूप को न केवल बचाना है, बल्कि पेड़ों को लगाकर पुराने देहरादून के वजूद को वापस लाना है। पर्यावरण प्रेमियों ने हरियाली के प्रति जागरूक किया। देहरादून बचाओ पेड़ लगाओ, हरा दून आदि नारे लगाए गए।
इस दौरान रवि चोपड़ा ने लोगो को सावधान करते हुए कहा कि लोग सावधान रहें देहरादुन में जहां पेड़ कट रहे हो वहां विरोध दर्ज करें। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में उन्ही लोगो को चुने जो लोग पर्यावरण प्रेमी हो। समाज सेवी अनूप नौटियाल ने ग्रीन देहरादुन के बारे में जोर दिया।
कहा कि विकास के नाम पर विनाश नही होना चाहिए। जगमोहन मेंदीरत्ता ने सरकार कि मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कैनाल रोड में पेड़ों पर नंबर व निशान क्यों लगाए गए। अगर मंशा पेड़ो को काटना नही था तो अब जनदबाव के कारण पेड़ों पर नम्बर पेंट क्यो किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान त्रिलोचन भट्ट समेत टीम ने जनगीत के जरिए लोगों को अवेयर किया है।
-
LPG Gas Crisis 93 हजार का बैकलॉग, एक दिन में 24 हजार की आपूर्ति, जानिए क्यों बढ़ रहा बैकलॉग, सामने आई बड़ी वजह -
Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications