Dehradun news: आपदाग्रस्त क्षेत्रों में DM की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, विस्थापन का सर्वे, मौेके पर ये निर्णय
Dehradun news: देहरादून में आई आपदा के बाद से कई गांवों में अब भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। सीएम धामी ने दिवाली पर आपदाग्रस्त गांवों में जाकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानने की कोशिश की। जिसके बाद प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जिस पर देहरादून के आपदाग्रस्त क्षेत्र सेरागांव सहस्त्रधारा में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्राउंड जीरो पर समीक्षा की। डीएम ने कहा कि कार्लीगाड, मजाड़ क्षेत्र के विस्थापन के लिए उच्च स्तरीय टीम द्वारा जीयोलाजिकल सर्वे कराया जाएगा।

सर्वे रिपोर्ट के लिए वाडिया इंस्टीट्यूट, आईआईटी रूड़की आदि विशेषज्ञों की तकनीकी टीम को भेजा जाएगा।
डीएम ने आपदा में क्षतिग्रस्त हुई विभिन्न विभागों की परियोजनाओं एवं सड़क आदि रेस्टोरेशन कार्य का फीडबैक लिया। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही तलब करते हुए विभागवार पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने प्रभावितों के आकलन को लेकर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक सेरागांव में की।
डीएम ने कार्लीगाड, मझेड़ा में बिजली, पानी, सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक-एक प्रभावितों को राहत पंहुचाने तक विभागीय अधिकारी क्षेत्र में ही जमे रहेंगे और इसकी उनके द्वारा निरीक्षण के साथ ही निरंतर समीक्षा की जाएगी।
- जिलाधिकारी ने कार्लीगाड़, मजेड़ा के विस्थापन हेतु उच्चस्तरीय सर्वें कार्य वॉडिया संस्थान, आईआईटी रूड़की की विशेषज्ञ टीम से कराने के निर्देश दिए।
- भविष्य में आपदा के संभावित बड़े कारण को सर्वेक्षण अनुमान निरीक्षण के पश्चात नदी, गाढ गदेरों के मलबा से लाखों टन मलबा के डीएम ने स्वीकृति आदेश दिए है।
- प्रभावित परिवारों द्वारा मकान किराया बाजार दर पर दिए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही क निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए है।
- पंचायत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आंतरिक पैदल रास्ते युद्धस्तर पर खोलने के निर्देश दिए जिसके लिए मौके पर ही फंड स्वीकृति की गई।
- जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए आपदाग्रस्त क्षेत्र में जीवन पूर्णतः सामान्य होने तक विभागों के अधिकारी क्षेत्र में ही प्रवास करेंगे।
- जिलाधिकारी ने दैवीय आपदा में जिन प्रभावितों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको बाजार दरों पर किराए के मकान हेतु धनराशि दिए जाने हेतु अधिकारियों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
- जिला प्रशासन द्वारा 4 हजार प्रतिमाह किराया दिया जा रहा है जिसे प्रभावितोें द्वारा बढाने की मांग की गई।












Click it and Unblock the Notifications