Dehradun news: एक बुलेट पर सवार होकर DM और SSP निकले सड़कों पर,ग्राउंड जीरो पर सिस्टम सुधारने की पहल, VIDEO
Dehradun news: देहरादून की सड़कों पर डीएम ने बुलेट से ट्रैफिक का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बुलेट चलाई और एसएसपी उनके साथ पीछे बैठकर पूरे शहर में ट्रैफिक सिस्टम को पटरी पर लाने के लिए निरीक्षण और चर्चा करते हुए नजर आए।
देहरादून में डीएम और एसएसपी एक ही बुलेट पर सवार होकर शहर में ट्रैफिक सिस्टम का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों में ट्रैफिक के दबाव को भी ग्राउंड जीरो पर चेक किया। डीएम नेविभिन्न मार्गों पर पार्किंग स्थल चिन्हित करने के दिए निर्देश दिए।

संडे को देहरादून की सड़कों पर अलग ही नजारा देखने को मिला। डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह एक ही बुलेट पर सवार होकर निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान पुलिस के तमाम अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी बाइक पर शहर में ट्रैफिक का जायजा लेते नजर आए।
ट्रैफिक का दबाव कम करने पर चर्चा
डीएम और एसएसपी ने घंटाघर, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला आदि यातायात के दबाव वाले स्थानों का जायजा लिया साथ ही यातायात के दबाव के कारणों तथा दबाव को कम करने के संभावित उपायों पर चर्चा की। डीएम ने मुख्य मार्गो पर पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वाहनों को उक्त स्थान पर पार्क करवाने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण न होने देने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
पलटन बाजार भी पहुंचे
इस बीच दोनों आलाधिकारी पलटन बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंचे, औचक निरीक्षण के दौरान बाजार में आने वाली महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा की दृष्टि से सीएनआई चौक पर महिला सुरक्षा सहायता केंद्र बनाए जाने और महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में बाजार खुलने से लेकर बंद होने तक महिला पुलिसकर्मियों और महिला गोरा चीता की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए।
महिलाओं से सुरक्षा को लेकर बात
इस दौरान डीएम देहरादून व एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार में आयी महिलाओं के साथ बातचीत कर सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर उनकी राय जानी तथा महिला सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए।
देहरादून की सड़कों का ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए डीएम देहरादून और एसएसपी बुलेट पर सवार होकर निरीक्षण के लिए निकले pic.twitter.com/daPeLnVANX
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) September 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications