Dehradun news: डेंगू के केस आने के बाद अलर्ट हुआ महकमा, जानिए क्या है dengue से निपटने का एक्शन प्लान

Dehradun news देहरादून में डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक दून में 23 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। इस बीच प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रख दिया है। प्रशासन ने अस्पतालों और निगम कर्मियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने प्रत्येक घर में आशाओं को लार्वा सोर्स रिडक्शन, सर्विलांस करने के निर्देश दिए हैं। डीएम सविन बंसल ने दून में बल्ड सेपरेटर 02 से 05 करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने चिकित्सा व नगर निगम को 5-5 लाख एडवांस फंड भी जारी कर दिया है।

Dehradun news

डीएम ने लार्वीसाईडिल स्प्रे के टैंक 5 से 20 करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को 15 मई तक नदी, नालों, नालियों की सफाई करने को कहा है। डीएम ने आशाओें का वार्डवार प्लान, विभागों की डेंगू नियंत्रण गतिविधि, नालों की सफाई, गूगल स्प्रेड शीट के द्वारा मॉनिटरिग करने को कहा है। डेंगू नियंत्रण और जागरूकता के लिए स्कूलों को एडवाइजरी जारी करने के निर्देश जारी हुए हैं।

डेंगू की रोकथाम के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजों के लिए 50 बैड का डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया है। मरीजों की संख्या को देखते हुए बैड संख्या बढ़ाई जाएगी। इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मेडिसिन विभाग के फिजीशियन डाॅ जसकरन बजाज को डेंगू नोडल अधिकारी बनाया गया है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमजरेंसी और ब्लड बैंक को अलर्ट मोड पर रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। डाॅ अजय पंडिता ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के उपचार व अत्याधुनिक डेंगू टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। डाॅ गौरव रतूड़ी ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उत्तराखण्ड में सर्वाधिक डेंगू मरीजों को डेंगू उपचार देने में महत्वपूर्णं भूमिका निभाई।

अस्पताल के ब्लड बैंक ने प्लेट्लेट्स की हर सम्भव मांग को पूरा करने में महत्ती भूमिका निभाई। पिछले साल इमजरेंसी स्टाफ ने डेंगू इमरजेंसी मामलों के उपचार में सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने डेंगू के प्रति किसी भी भ्रांति या अफवाह से बचने की सलाह दी। उन्हांेने कहा कि डेंगू का समुचित उपचार उपलब्ध है। तेज बुखार, तेज सिर दर्द, बदन दर्द, आंखों के पिछले भाग में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते आना जैसे लक्ष्ण दिखाई देने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+