Dehradun news: बैंक के ड्रॉप बॉक्स में डाला चेक,शातिर ने ऐसे निकाल लिए लाखों रुपए, पुलिस भी हैरान

देहरादून में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बैंक मे फर्जी खाताधारक बनकर ड्रॉप बॉक्स से आरोपी ने साढ़े 6 लाख का चैक निकालकर फ्रॉड कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर दो लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपी के पास से पुलिस को दो लाख रुपए भी बरामद हुए।

Dehradun news Check put bank drop box vicious person took out lakhs of rupees police surprised

देहरादून की कोतवाली पटेलनगर में 30 अप्रैल 2024 को मोनाल एन्क्लेव, लेन0 नं0-01 बंजारावाला निवासी सुनील दत्त अंथवाल ने कंप्लेन दर्ज कराई कि उन्होने एक चैक जिसकी रकम साढ़े 6 लाख रुपए थी को एसबीआई बैंक कारगी मे बैंक कर्मी के कहने पर ड्रॉप बॉक्स मे डाला था, जो एकाउन्ट पे था और उनके द्वारा उक्त चैक अपने खाते मे लगाया गया था।

1 मई 2024 को जब उनके द्वारा अपने खाते का बैलेंस चैक किया गया तो उनके खाते मे रकम प्राप्त नही हुई थी। इस सम्बन्ध मे जब उनके द्वारा बैंक मे जाकर शिकायत की गयी तो बैंक द्वारा उन्हें बताया गया कि रकम को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चैक के माध्यम से नकद निकाल लिया गया है। तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी खाताधारक (सुनील अंथवाल) बनकर उनकी उक्त धनराशी निकाल ली गई है।

इस पर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा बैंक के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से प्रकाश में आये संदिग्धों के आधार पर पुलिस ने 20 जून को घटना में शामिल 01 और अभियुक्त बिरेन्द्र सिंह पुत्र मोती राम निवासी ग्राम दिउनी बहादुरगंज थाना गजरौला जिला जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 43 वर्ष को कारगी चौक से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से पुलिस को दो लाख रुपए भी बरामद हुए। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपने 01 अन्य साथी के साथ धनराशि एसबीआई बैंक कारगी चौक के ड्रॉप बॉक्स से चैक निकालकर फर्जी खाताधारक बनकर धोखाधडी से निकालना स्वीकार किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में 15 मई 2024 को 01 अन्य अभियुक्त विपिन पुत्र बालकृष्ण को 25 हज़ार रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+