Dehradun news: विकासनगर इलाके में बरसाती नाले में बही कार, खाले से नीचे गिरते ही अटकी, ऐसे बची जान

Dehradun news: उत्तराखंड में भारी बारिश से बरसाती नाले उफान पर हैं। जिससे अचानक पानी का तेज बहाव लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। ऐसा ही एक मामला देहरादून के विकासनगर इलाके से सामने आया है। यहां कटा पत्थर के पास बरसाती नाले में चालक समेत कार बह गई।

काफी दूर तक पानी के तेज बहाव में कार बहती चली गई। गनीमत रही कि खाले से नीचे गिरते ही कार अटक गई और स्थानीय लोगों ने कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। कार चालक की जान घंटो मुसीबत में फंसी रही। चालक ने कार को नाले में तो उतार दी, लेकिन वो बहने लग गई।

Dehradun news Car swept away rain drain Vikasnagar area got stuck fell down drain how life saved

बाद में कार खाले से नीचे गिरते ही अटक गई। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। बताया गया कि कार सवार कटापत्थर से विकासनगर की ओर जा रहा था। नरो खाले में पानी का तेज बहाव में चालक ने कार को नाले में उतार दी। जो बहती चली गई। हालांकि नीचे जाकर फंस गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर कार सवार को बाहर निकाला।

उधर विकासनगर के सेलाकुई क्षेत्र में कैंची वाला के पास बरसाती नाले में फंसे तीन युवकों को एसडीआरएफ ने सकुशल निकाला है। रात्रि को डायल 112 देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सेलाकुई के पास "कैंची वाला" क्षेत्र में कुछ बच्चे बरसाती नाले के तेज बहाव में फंसे हुए हैं जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि कैंची वाला" क्षेत्र में तीन युवक बरसाती नाले के बीच में फंसे हुए थे, SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत के बाद राफ्ट की सहायता से तीनों युवकों को बरसाती नाले के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये किए रेस्क्यू-
अर्जुन अधिकारी पुत्र श्री भोपाल सिंह अधिकारी, उम्र 15 वर्ष, निवासी मसूरी कॉलोनी, थाना सेलाकुई देहरादून।
सूरज पोखरियाल पुत्र श्री हरिचंद पोखरियाल, उम्र 17 वर्ष, निवासी अटक फॉर्म खेड़ी, थाना सेलाकुई देहरादून।
-सूरज पोखरियाल पुत्र श्री प्यार सिंह पोखरियाल, उम्र 15 वर्ष, निवासी अटक फॉर्म खेड़ी, थाना सेलाकुई देहरादून।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+