Dehradun news: VIDEO धू -धू कर जलने लगी सड़क पर खड़ी कार, सवारियों ने बचाई जान, लोगों ने ऐसे बुझाई आग
Dehradun news: देहरादून में एक खड़ी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आस पास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह आग में काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।

देहरादून के राजपुर रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। राजपुर रोड पर खड़ी कार में आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच लोगों ने रूककर आग को बुझाने में मदद भी की। जिससे काफी देर तक वहां अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।
घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के वाहन भी पहुंंचे। हालांकि इस बीच जिसके हाथ में जो भी आग बुझाने के लिए हाथ लगा, उससे बुझाने की कोशिश की गई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति दौड़ कर गाड़ी की तरफ गया और अग्निशमन यंत्र से कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहा है। जिसमें वह व्यक्ति काफी हद तक सफल भी रहा। दूसरी तरफ से गुजर रही गाड़ियों से उतर कर कई लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की।
इनमें से किसी ने इसका वीडियो भी बनाया। जो कि अब जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बीच राजपुर रोड घटनास्थल पर जाम लग गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कार से सभी लोग नीचे उतर गए थे। जिस वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
देहरादून में सड़क पर खड़ी कार में आग लग गई... आग पर ऐसे काबू पाई गई pic.twitter.com/BFmNmv6BnZ
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) December 27, 2023












Click it and Unblock the Notifications