Dehradun news: तीसरी बार पिता बनते ही ​छिन गई प्रधान की कुर्सी, जानिए क्या है मामला, लगे गंभीर आरोप

देहरादून में प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान को तीसरी संतान होने के चलते पद से निलंबित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान पर इसके साथ ही कई आरोप भी लगे हैं। जिसकी अब प्रशासन जांच करा रहा है।

आरोप है ग्राम प्रधान ने 2019 में हुए पंचायत चुनाव में झूठा शपथ पत्र निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया था। चुनाव के दौरान अनिल कुमार की दो संतान थी, लेकिन उनकी ओर से प्रस्तुत किये गए शपथ पत्र में उन्होंने एक का जिक्र किया था।

Dehradun news became father for third time Pradhan Suspended know what matter serious allegations

प्रधान निर्वाचित होने के बाद 10 मार्च 2022 को अनिल कुमार की तीसरी संतान हुई। प्रतीतनगर निवासी बबीता कमल कुमार ने इन मामले में 11 अप्रैल 2023 को राज्य निर्वाचन आयोग, सचिव पंचायती राज एवं जिलाधिकारी को शिकायत देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान प्रतीतनगर अनिल कुमार पिवाल की तीन संतान हैं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान को दोषी पाया गया है। जांच के दौरान उनकी ओर से दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं थे।

तीन संतान मामले में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान प्रतीतनगर को पद से निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान को दोषी पाया गया है। जांच के दौरान उनकी ओर से दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं थे। उन्होंने 2019 में हुए पंचायत चुनाव में झूठा शपथ पत्र निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया था।

आरोप है कि चुनाव के दौरान अनिल कुमार की दो संतान थी, लेकिन उनकी ओर से प्रस्तुत किये गए शपथ पत्र में उन्होंने एक का जिक्र किया था। प्रतीतनगर निवासी बबीता कमल कुमार ने इन मामले में 11 अप्रैल 2023 को राज्य निर्वाचन आयोग, सचिव पंचायती राज एवं जिलाधिकारी को शिकायत देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान प्रतीतनगर अनिल कुमार पिवाल की तीन संतान हैं।

उत्तराखंड पंचायत राज नियम के अनुसार तीन संतान होने पर कोई भी व्यक्ति ग्राम प्रधान पद पर आसीन नहीं रह सकता। शिकायत के बाद पंचायत राज अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जिसमें जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान को दोषी पाया गया है। एक जांच कमेटी गठित कर फाइनल जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+