Dehradun news: महंगी पड़ी एसी, इंस्टालेशन के नाम पर 12 लाख रुपए का फ्रॉड, भूलकर भी करें ये काम
प्रचंड गर्मी से बचने के लिए आजकल एसी और कूलर का ही सहारा है। ऐसे में एसी की जबरदस्त डिमांड है। लेकिन एसी के इंस्टालेशन के नाम पर ठग भी सक्रिय है। जो कि लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला देहरादून के थाना कैंट क्षेत्र के राजेंद्र नगर से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने दो एसी खरीदे। लेकिन एसी इंस्टालेशन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजेंद्र नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 18 मई को उन्होंने दो एसी (एयर कंडीशनर) खरीदे। दुकानदार ने कहा कि जल्द ही उनके घर पर एसी इंस्टाल कर दिए जाएंगे। 5 दिन बीत जाने के बाद भी उनके घर पर कोई भी एसी इंस्टाल करने नहीं आया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत करने के लिए इंटरनेट पर नंबर सर्च किया।
नंबर मिलने के बाद जब पीड़ित की नंबर पर बात हुई तो जवाब मिला कि उनकी शिकायत दर्ज की जा रही है। इसके बाद फोन पर एक व्यक्ति ने 05 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस बीच उनके खाते से पैसे कट गए। उन्होंने अपने पैसे वापस करने को कहा।
फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने पीड़ित के मोबाइल में एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया गया। इस एप से साइबर ठगों ने उनके मोबाइल का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। देखते-देखते पीड़ित की एफडी और बैंक खाते से 11 लाख 28 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
बाद में पीड़ित ने अपना अकांउट बंद कराया। तब तक पीड़ित के 12 लाख रुपए का फ्रॉड हो चुका था। पीड़ित ने इसकी कंप्लेन अब पुलिस को दी है। जिसके बाद अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। उन खातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
फ्रॉड से बचना है तो क्या करें
- कभी भी इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर सर्च ना करें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाकर नंबर मालूम कर सकते हैं।
- जिस दुकान से सामान लें। उसका नंबर जरुर सेव करें।
- किसी भी तरह की समस्या होने पर दुकानदार से सीधे संपर्क करे।
- दूकानदार से ही कस्टमर केयर नंबर मांगे।
- किसी भी व्यक्ति को अपनी कोई पर्सनल डिटेल शेयर न करें।
- अनजान के कहने पर एनीडेस्क एप का इस्तेमाल न करें।
- कभी भी ठगी का शिकार हों तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।












Click it and Unblock the Notifications