Dehradun news:ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बने पानी से भरे हुए खड्डे में गिरने से 5 साल के मासूम की मौत
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है गड्डा दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य के लिए बनाया गया है। जहां खेलते हुए बच्चा पहुंचा और वह गड्डे में जा गिरा।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। एसएसपी ने निमार्ण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार निवासी मिल कॉलोनी शिवपुरी प्रेमनगर मंडी में काम करता है। जितेंद्र का 05 वर्षीय बेटा स्कूल में पढ़ता है।
गुरुवार को अधीर खेलने के लिए निकला। जब अधीर काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजन उसकी तलाश करते रहे। इसी दौरान परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की पुलिस को सूचना दी। रात करीब 10 बजे पुलिस और स्थानीय लोगों ने देखा कि दशहरा ग्राउंड में तीन से चार फीट के गड्ढे में एक बच्चा पड़ा हुआ है।
पुलिस ने गड्ढे से बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एसपी द्वारा निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे से बच्चे की गुम होने की सूचना थाना प्रेम नगर पर प्राप्त हुई।
जिस पर तत्काल टीम में गठित कर उक्त बालक की तलाश आस पास के क्षेत्रों में की गई तो दशहरा ग्राउंड में निर्माण कार्य हेतु किये गए पानी से भरे हुए खड्डे में तलाश करने पर एक बच्चे का शव बरामद हुआ जिसे तत्काल गड्ढे से निकाल कर सरकारी अस्पताल प्रेम नगर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त बच्चे को मृत घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications