शादी समारोह से लौट रहे 12वीं के नाबालिग छात्र की सड़क हादसे में मौत,सात भाई बहनों में सबसे छोटा लाडला था युवक

देहरादून में सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई। युवक ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और सात भाई बहनों में सबसे लाडला था।

बताया जा रहा है कि नाबालिग शादी में शामिल होने जा रहा था। उसकी मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

dehradun minor 12 class student returning wedding ceremony died road accident youngest seven siblings

बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर चीलियो गांव के समीप सड़क हादसे में 12वीं के नाबालिग छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि चकराता तहसील के घणता गांव के 17 वर्षीय युवक उत्तरकाशी के जीआईसी डामठा में इंटर का छात्र था।

बीती 23 अप्रैल को गांव में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह गांव गया हुआ था। वह गांव से बाइक पर सवार होकर अपने चाचा के यहां हरिद्वार जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी सवार था। बताया जा रहा है कि चीलियो गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई और पैराफिट से जा टकराई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीछे बैठा युवक छिटक गया।

जिस कारण उसे चोटें नहीं आईं। गंभीर रूप से घायल आयुष को उप जिला अस्पताल विकासनगर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सात भाई बहनों में सबसे छोटा होने के कारण सबका लाडला था। 12वीं की परीक्षा देने के बाद से वह अपने चाचा के यहां हरिद्वार में रह रहा था। वह बेहद मिलनसार और कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था। शुक्रवार को पैतृक घाट में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+