Dehradun news: डीएम के एक्शन से अधिकारियों में हड़कंप, फील्ड कर्मियों की वीडियो कॉल कर ली अटेंडेंस
Dehradun news सरकारी कार्यालयों में निरीक्षण को पहुंची देहरादून की डीएम सोनिका ने ऑफिस टाइम पर फील्ड में रहने वाले कर्मचारियों को वीडियो कॉल के जरिए अटेंडेंस चेक की। इतना ही नहीं फोन न उठाने वाले दो फील्ड पर गए कार्मिकों का एक दिन का सीएल की कटौति के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका एक्शन मोड में है। डीएम ने गुरूवार को विकासखंड रायपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में व्यवस्थाओं को चेक किया। सबसे पहले जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए उपस्थित कार्मिकों को नामवार बुलाते हुए उपस्थिति जांची।
फील्ड में गए कार्मिकों को वीडियोकॉल से जांची उपस्थिति। फोन न उठाने वाले दो फील्ड पर गए कार्मिकों का एक दिन का सीएल की कटौति के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो कार्मिक कार्यालय में रहतें है वे अपनी सीटों पर बैठकर जनमानस की समस्याएं निपटाएं।
उन्होंने कहा कि जो कार्मिक फील्ड पर रहते हैं उनका पूर्ण विवरण यात्रा रजिस्टर में अंकित किया जाए। उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय परिसर में स्थित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी और महिला समूहों की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कार्मिकों के कार्यों की मॉनिटिरिंग के साथ ही कार्यालय में आवेदनों के सापेक्ष किये गए समाधान की भी अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें ताकि लोगों को अनावश्यक ना भटकना पड़े। उन्होंने कार्यालय परिसर साफ-सफाई एवं सामग्री को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड में अपने सख्त एक्शन और अधिकारियों को हमेशा सरप्राइज देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार औचक निरीक्षण करते रहते हैं। कुछ दिन पहले वे देर रात आईएसबीटी पहुंच गए थे। सीएम के आने की सूचना मिलते अधिकारियों की दौड़ लग गई। इस बीच सीएम सीधे लोगों के बीच पहुंच गए और चाय की चुस्की के साथ व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सीएम की इस कार्यशैली के बाद ही उत्तराखंड में अधिकारी लगातार एक्शन मोड में हैं।












Click it and Unblock the Notifications