स्क्रीनिंग प्लांट के कमरे में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गरमाया माहौल, पुलिस ने उठाए ये कदम
ऋषिकेश के डोईवाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे बने स्क्रीनिंग प्लांट के कमरे में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से मामला गरमाया हुआ है। किशोरी कमरे में मृत अवस्था में मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी अपनी अन्य सहेलियों के साथ यहां कूड़ा बीनने आई थी।
उसे प्लांट कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर दिया था। उसकी अन्य सहेलियां भाग गई थीं। स्थानीय निवासियों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर स्थानीय लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और बाद में डोईवाला चौक पर जाम भी लगाया।

इस बीच काफी हंगामा भी हुआ। कुछ प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई। जिसके बाद पथराव करने पर पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इस बीच घटना की जानकारी लगते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मृतक बच्ची के परिजनों व परिचितों से मुलाकात की गई।
एसएससी देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों को विश्वास दिलाया कि घटना की निष्पक्षता से विवेचना कर घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि घटना में पुलिस द्वारा घटनास्थल को सील किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है।
पुलिस द्वारा डॉक्टर के पैनल जिसमें महिला डॉक्टर भी शामिल से मृतिका के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई गई। पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा लोगों को गुमराह करने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों को भी चिन्हित किया गया है, जल्द उन पर भी पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications