Dehradun news: हरियाणा नंबर की कार मसूरी में हादसे का शिकार, 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन की मौत

देहरादून के मसूरी में हाथीपांव रोड़ पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर खाई में गिर गया। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की वजह सामने नहीं आ पाई है।

एसडीआरएफ ने शवों को निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई हैं। कार हरियाणा नंबर की है। ऐसे में संभावना जताई गई है कि यात्री मसूरी घूमने आए हुए थे। रास्ते में ये हादसा हो गया।

Dehradun Haryana number car accident Mussoorie three die after falling into 500 meter deep gorge

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर हरियाणा नंबर की कार (HR42F2676) लगभग 500 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमे 03 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई।

इसके बाद वाहन में से 02 शवों को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल दिया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+