काठगोदाम से देहरादून आ रही देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक पर रखे सरिया पर चढ़ी, ऐसे टला हादसा,साजिश या कुछ और
Dehradun Express train: काठगोदाम से देहरादून आ रही 14119 देहरादून एक्सप्रेस पर बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन ट्रैक पर रखे 15 फीट लंबे सरिया पर चढ़ गई। इंजन के नीचे तेज आवाज आने और चिंगारी उठने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
हर्रावाला डोईवाला के बीच रैलवे ट्रैक पर रखे सरिया के ऊपर से गुजरी ट्रेन की रफ्तार अगर तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हाथी कॉरिडोर होने के कारण ट्रेन की रफ्तार धामी थी, इसलिए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे देहरादून आ रही थी। ट्रेन जैसे ही डोईवाला और हर्रावाला के बीच पहुंची लोको पायलट को इंजन के नीचे तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन रोक दी।
केस दर्ज, जांच शुरू
उन्होंने नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे करीब 15 फीट लंबा और तीन सूत मोटा सरिया पड़ा हुआ था। किसी तरह सरिया निकालकर ट्रेन को देहरादून रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। रेलवे की ओर से डोईवाला कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है।
साजिश या कुछ और
बताया जा रहा है कि आसपास निर्माण का काम भी चल रहा है, ऐसे में ये माना जा रहा है कि किसी तरह की मानवीय भूल तो नहीं। साथ ही जिस तरह की घटनाएं बीते दिनों से सामने आई है, उसके बाद से साजिश को देखते हुए भी हर एंगल से जांच की जा रही है।
लगातार सामने आ रहे मामले
उत्तराखंड में बीते दिनों से कई साजिश की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों ट्रेक पर सिलेंडर, ड्रम समेत कई अराजक तत्वों की शरारतें सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। बीते 13 अक्टूबर को रूड़की के समीप ढंडेरा रेलवे स्टेशन से मामला सामने आया।
रेलवे ट्रैक पर एलपीजी गैस सिलेंडर
जिसमें रेलवे ट्रैक पर पांच लीटर का एलपीजी गैस सिलेंडर पड़ा मिला। जब मालगाड़ी उधर से गुजरी तो चालक की इस पर नजर पड़ी तो रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की गई। सिलेंडर खाली थी। जिसके बाद हटाकर राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications