Dehradun news:हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आ धमका हाथी, मची अफरा तफरी, फिर क्या हुआ, देखिए VIDEO
Elephant dehradun Lachhiwala toll plaza video: देहरादून में हाथी जंगल से निकलकर सड़कों पर पहुंच रहा है, जिससे लोगों में दहशत है। इस बीच देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाथी सड़क पर पहुंच गया। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया।
Recommended Video
काफी देर तक हाथी रास्ता तलाशते हुए इधर उधर भटकता रहा। बाद में वह जंगल की तरफ चले गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान हाथी ने किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाया लेकिन अफरा तफरी जरुर मचा रहा।

ट्रैफिक के बीच हाथी के आने से हड़कंप मचा रहा। कुछ गाड़ियां आगे निकलने में कामयाब रही तो कुछ पीछे ही रुक गई। गनीमत ये रही कि हाथी जंगल की तरफ चले गया। अगर हाथी टोल की तरफ सड़क पर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है जब लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाथी आ धमका। टोल प्लाजा के पास हाथी कॉरिडोर रहा है। ऐसे में अक्सर हाथी टोल प्लाजा के पास आ जाता है।
जंगल से निकलकर हाथी सड़क पर होता हुआ सड़क के दूसरी ओर जंगल में चला गया। वन विभाग की टीम भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक हाथी जंगल की तरफ बढ़ गया था। इस बीच अपर जौलीग्रांट के वार्ड पांच में जंगल गए एक पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति आए दिन जंगल में लकड़ी के लिए जाते थे, लेकिन बुधवार को हाथी ने घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में दहशत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि माजरी ग्रांट के लालतप्पड़ रेशममाजरी में भी हाथी आवाजाही बढ़ रही है। विगत दिनों माजरी ग्रांट के आबादी क्षेत्रों में हाथी चहलकदमी करता दिखाई दिया था। जो कि सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। ऐसे में सारे इलाकों में हाथी की दहशत है।
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाथी सड़क पर पहुंच गया। जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। काफी देर तक हाथी रास्ता तलाशते हुए इधर उधर भटकता रहा। बाद में वह जंगल की तरफ चले गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। pic.twitter.com/C1fBK5mJxW
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) January 9, 2025












Click it and Unblock the Notifications