UKSSSC पेपरलीक धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के बीच पहुंचे डीएम और एसएसपी, जानिए क्या हुई बात
UKSSSC पेपरलीक प्रकरण के खिलाफ धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं के आंदोलन के बीच डीएम देहरादून सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह भी पहुंचाने पहुंचे। डीएम और एसएसपी दोनों ने छात्रों को धरना खत्म कर परीक्षाओं की तैयारियों में जुटने की अपील की।
कहा कि एक माह में पूरी जांच सबके सामने होगी। हालांकि धरना दे रहे छात्रों ने आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े रहे। बीते रविवार 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है।

छात्रों का आरोप है कि पेपर लीक हुआ है। बेरोजगार छात्र प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। छात्र पेपर रद्द करने और सीबीआई मांग को लेकर पांच दिन से परेड ग्राउंड के पास धरने पर बैठे हैं। इस बीच सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है। जिसकी निगरानी रिटायर्ड जज करेंगे। आंदोलनरत छात्रों के बीच वार्ता करने और समझाने के लिए शुक्रवार को डीएम सविन बंसल और एसएसपी देहरादून अजय सिंह पहुंचे।
उन्होंने बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए धरना समाप्त करने की अपील की. लेकिन बेरोजगार युवाओं ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, और आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया। डीएम सविन बंसल ने कहा कि पिछले 4 सालों में राज्य सरकार के प्रयासों से 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इन सभी नियुक्तियों में निष्पक्षता के साथ पारदर्शिता बरती गई।
यह इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों को साकार कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार ने नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया। उत्तराखंड नकल विरोधी कानून लागू करने वाला पहला राज्य बना।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गठित एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) उत्तराखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज बीएस वर्मा की निगरागी में मामले की जांच करेगी। ऐसे में हर छात्र और जिलों को इसमे अपनी शिकायत करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि बेरोजगार संघ के पूर्व अध्यक्ष बॉबी पंवार ने एसआईटी टीम को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications